{"_id":"5e77a7e88ebc3e768258b211","slug":"korona-firozabad-news-agr435059237","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध कोरोना मरीज को जांच के लिए जिला अस्पताल कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध कोरोना मरीज को जांच के लिए जिला अस्पताल कराया गया भर्ती
विज्ञापन
टूंडला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को एक कुली को संदिग्ध कोरोना मरीज मानते हुए जांच के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसने खुद ही इसकी सूचना दी थी।
लाइनपार क्षेत्र के नगला मस्जिद निवासी मोहम्मद आजाद पुत्र अब्दुल रशीद रेलवे स्टेशन पर कुली का कार्य करता है। प्रतिदिन वह विदेशी यात्रियों के संपर्क में आता रहा। दो दिन दिन से उसे खांसी-जुकाम के अलावा गले में दर्द की शिकायत हुई तो उसने स्वयं ही इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी।
इस पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस ने उसे रेलवे स्टेशन से एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मोहम्मद आजाद ने बताया कि उसे सर्दी, खांसी, जुकाम के अलावा गले में दर्द की शिकायत हो रही थी। इसी के चलते उसने स्वयं ही स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी थी। इस पर उसे जांच के लिए ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डा. संजीव वर्मा ने बताया कि कोरोना के लक्षण की बात बताए जाने पर मोहम्मद आजाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां जांच के बाद स्पष्ट होगा कि उसे कोरोना है भी या नहीं।