{"_id":"5dfa6b698ebc3e881c6b9033","slug":"kishan-samadhan-divas-firozabad-news-agr4205885137","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान समाधान दिवस में छाया रहा ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान समाधान दिवस में छाया रहा ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुद्दा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बुधवार को किसान समाधान दिवस में किसानों ने ओलावृष्टि से हुई नुकसान की भरपाई की मांग प्रमुखता से उठाई। बैंक शाखाओं द्वारा केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) में आनाकानी, डीबीटी भुगतान में लेटलतीफी एवं गूल की सफाई से जुड़ीं शिकायतें सामने आईं। समस्या समाधान नहीं होने के कारण कई किसानों ने अधिकारियों के समक्ष रोष प्रकट किया।
बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कृषि, उद्यान एवं पशुपालन, मत्स्य, कृषि रक्षा विभाग के अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने हाल ही हुई ओलावृष्टि के कारण हुए फसल के नुकसान के सर्वे में देरी होने पर नाराजगी जताई। किसानों ने कहा नुकसान का आकलन करा जल्द मुआवजा दिलाया जाए।
कई किसानों ने बैंक शाखाओं द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए ऋण उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया। कई अन्य से वर्ष 2017-18 के दौरान सरकारी बीज गोदाम से क्रय बाजरा बीज की सब्सिडी नहीं मिलने की शिकायत की। डीबीटी के जरिए मिलने वाले सरकारी अनुदान में देरी पर किसानों ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
किसानों का आरोप था कि विभागीय स्तर पर लापरवाही की जा रही है। हाल ही हुई बरसात के कारण गेहूं, आलू एवं सरसों के खेत की गूलों में पानी भरा हुआ है। किसानों ने गूल सफाई कार्य में तेजी लाने की मांग की। किसान समाधान दिवस में मौजूद विभागीय अफसरों ने मांगों और शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। समाधान दिवस की अध्यक्षता उप निदेशक कृषि डॉ. हंसराज ने की।