फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   kishan ki death

हाथवंत में उर्वरक लेने गए किसान की संदिग्ध परस्थिति में हो गई मौत

Tue, 14 Apr 2020 05:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
kishan ki death
फिरोजाबाद/खैरगढ़। हाथवंत में उर्वरक लेने गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। किसान की मौत होने से ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। थाना फरिहा के गांव ललउआ निवासी कृपाशंकर (42) पुत्र वासुदेव मंगलवार को सुबह घर से यूरिया खाद लेने के लिए कसबा हाथवंत गए थे। यूरिया की बोरी दुकान से सिर पर रखने के साथ गांव की ओर जाने लगे। हाथवंत से थोड़ी आगे ही निकले थे। इसी दौरान अचानक कृपाशंकर अचेत होकर गिर गए।
विज्ञापन

किसान के गिरने के साथ ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने किसान को लिटाने के साथ ही तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर सरकारी एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन एंबुलेंस की टीम ने देखा कि किसान की मौत हो चुकी थी। किसान की मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। किसान के सिर में हल्की चोट आई है। मृतक के चार बच्चे हैं। एसएचओ थाना खैरगढ़ अनूप कुमार भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। उन्होंने कहा कि किसान की हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed