{"_id":"58d520ec4f1c1be6211a2c9f","slug":"khakee-thami-sweep-drive-cleanliness-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी ने थामी झाडू, चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी ने थामी झाडू, चलाया सफाई अभियान
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
जिले के थानों पर चला सफाई अभियान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता अभियान को प्रमुखता से लेते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राथमिकता पर रखा है। शुक्रवार को जिले का पुलिस प्रशासन भी अभियान ेके साथ कदम ताल करते नजर आया। थाना में पुलिसकर्मी सुबह से साफ-सफाई करते दिखाई दिए। थाना प्रभारी के साथ स्टाफ झाडू थामे नजर आया।
शहर की प्रमुख कोतवाली उत्तर में कोतवाल शशिकांत शर्मा पुलिसकर्मियाें के साथ थाना परिसर में सफाई व्यवस्था कराने के साथ ही स्वयं झाडू लगाते नजर आए। कोतवाली दक्षिण में जहां कोतवाल केपी सिंह पुलिसकर्मियों को निर्देश दे रहे थे। वहीं पुलिसकर्मी हाथों में झाडू थाने आफिस में लगे जालों और दीवार पर जमी धूल को साफ कर रहे थे। कोतवाल के आफिस को मजदूर रंगाई पुताई करने के साथ ही चमकाने में लगे थे। वहीं आफिस के बाहर पड़ी मेज पर फाइलों और रजिस्टरों के ढेर लगे थे। इस पर जमी धूल को होमगार्ड और पुलिसकर्मी साफ कर रहे थे। महिला कांस्टेबल के साथ पुलिसकर्मी आफिस कंप्यूटर पर काम करने के साथ ही आफिस को खाली कराने में सहयोग कर रहा था। उधर रसूलपुर थाने में पुलिसकर्मी अभिलेखों को सही तरीके से रख रहे थे। रामगढ़ थाना परिसर में सफाई नजर आई। रोड पर पुलिस की थार मोबाइल खड़ी थी तो आफिस में कोतवाल अनिल कुमार बैठे थे। वहीं जन समस्याओं के लिए एक उपनिरीक्षक बैठा नजर आया। थाना परिसर में कलई भी पड़ी दिखाई दी। कुछ इसी तरह का नजारा देहात के थानों में भी दिखाई दिया।
वहीं, टूंडला कोतवाली के एसएसआई लोकेन्द्र सिंह और अन्य स्टाफ ने सुबह ही थाने की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया। ऐसा ही नजारा थाना पचोख्ररा में देखने को मिला। यहां थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने झाडू तो अन्य उपनिरीक्षकों ने पुताई की। नगला सिंघी, नारखी थाने व नगला बीच रिपोर्टिंग चौकी पर भी सभी पुलिसकर्मी चौकी की सफाई करते नजर आए। चौकी में झाड़ू लगाकर पूरी तरह से सफाई की गई।