फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   katha vachak of tundla beaten up in etawah by yadav community

UP: इटावा में की थी टूंडला के कथा वाचक की पिटाई...महिला से अभद्रता का लगाया आरोप, वीडियो वायरल

Tue, 01 Jul 2025 11:43 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 01 Jul 2025 11:43 PM IST
सार

कथा वाचक ने बताया कि 16 जून को वह इटावा के थाना जसवंत नगर क्षेत्र के गांव जनकपुर में भागवत कथा की बात करने गए थे। उन्हें मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। 17 जून की रात्रि में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। 

विज्ञापन
katha vachak of tundla beaten up in etawah by yadav community
कथा वाचक से मारपीट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इटावा के दांदरपुर गांव में भागवत कथा वाचक के साथ हुई घटना को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच टूंडला के एक कथा वाचक के साथ इटावा के ही एक गांव में यादव समाज के लोगों द्वारा की गई पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यहां भी कथा वाचक पर महिला से अभद्रता का आरोप है। कथा वाचक ने झूठा फंसाने एवं वीडियो वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग रात्रि के अंधेरे में एक युवक को पीटते दिखाई दे रहे हैं। लोग रस्सी मंगाते हुए बांधने एवं गाली-गलौज करते हुए घर में घुसने की बात कह रहे हैं। इसके साथ ही उसे लात घूंसों से पीट रहे। इस बीच महिलाएं भी पीटने की बात कह रहीं हैं। युवक के शराब के नशे की बात भी पीटने वाले कह रहे हैं। वायरल वीडियो में जो युवक पिट रहा है, वह थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बालमपुर निवासी पंकज उपाध्याय है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पंकज उपाध्याय ने बताया कि वह कथा वाचक हैं। 16 जून को वह इटावा के थाना जसवंत नगर क्षेत्र के गांव जनकपुर में कालीचरन यादव के घर भागवत कथा की बात करने गए थे। उन्हें मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। 17 जून की रात्रि में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह सहारा लेने को वहां पड़ी चारपाई के निकट पहुंच गए। जिस पर महिला लेटी थी। तभी वहां उपस्थित कुछ लोगों ने उन्हें पकड़कर गाली-गलौज करते हुए पीटा तथा उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। थाने से छूटने के बाद उन्होंने बदनामी के डर से किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। मारपीट करने वालों ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर उन्हें बदनाम किया है।

 
विज्ञापन

यादव समाज ने पुत्र पर झूठे आरोप लगाकर किया बदनाम
कथा वाचक के पिता राकेश उपाध्याय ने बताया कि वीडियो में उनके पुत्र को शराबी बताया जा रहा है, जबकि वह शराब या किसी अन्य नशे का सेवन नहीं करते। पुत्र ने वृंदावन में कथा वाचकों से धार्मिक शिक्षा प्राप्त की है। वह विगत 10 वर्षों से मिर्गी की दवा ले रहे हैं और उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है। मां मंजू उपाध्याय का कहना है कि उनका बेटा अनुशासित जीवन जीने वाला व्यक्ति है। फिर भी यादव समाज के कुछ लोगों ने उसे पीटकर बदनाम कर दिया। उन्होंने सरकार से मामले की जांच कराकर वीडियो वायरल करने और झूठे आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। 

ये भी पढ़ें-UP: क्लीनिक में बेहोश हुए बुजुर्ग...चिकित्सक के सामने बैठे-बैठे गिर गए, सीपीआर देकर बचाई जान; देखें वीडियो




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed