फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Karvachauth shopping started, business expected of nine crores in the city

करवाचौथ की खरीदारी शुरु, शहर में नौ करोड़ का कारोबार की उम्मीद

Tue, 19 Oct 2021 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Karvachauth shopping started, business expected of nine crores in the city
रफ़रोजाबाद ! करवा चौथ की तैयारी को लेकर सदर बाजार स्थित एक दुकान से साड़ियों की खरीदारी करती महिल? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना और डेंगू में सुस्त हुए बाजार ने त्योहारी सीजन में रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को करवाचौथ है। बाजार में खरीदारी शुरू हो गई है। करोड़ों रुपये का नुकसान झेल चुका बाजार अब त्योहारों के सहारे उबरने की कोशिश में हैं। व्यापारियों के आकलन के मुताबिक इस करवाचौथ पर जिले में करीब नौ करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। इसमें सराफा और कपड़ा व्यापारियों को सबसे ज्यादा उम्मीद है।
विज्ञापन

करवाचौथ को लेकर शहर के बाजारों में रौनक दिख रही है। व्रत के लिए महिलाओं में उत्साह है। इसे यादगार बनाने के लिए महिलाएं चूड़ियां, गहनों, कपड़ों की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में महिलाओं के साज-सज्जा के लिए जगह-जगह दुकानें लगी हुई हैं। करवाचौथ पूजन के लिए खास माने जाने वाले मिट्टी के करवा रंग-बिरंगी सजावट के साथ बाजारों में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

करवाचौथ के त्योहार पर महिलाएं सुहाग के प्रतीक बिछुओं के अलावा पायल भी खूब खरीद रही हैं। पुरुष भी उपहार देने के लिए सोने-चांदी के सामान के अलावा हीरे के आभूषण खरीद रहे हैं। सराफा कारोबारी विराट जैन ने बताया कि त्योहार पर सोने के सेट, चेन, ब्रासलेट, अंगूठी, टॉप्स, कुंडल, चांदी के पायल और बिछुए बिक रहे हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा यह करवाचौथ अच्छा होने की उम्मीद हे। सराफा बाजार को करवाचौथ में करीब चार करोड़ रुपये का व्यापार होने की उम्मीद है। जबकि पिछले वर्ष तीन करोड़ के आसपास का कारोबार रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेशम की साड़ियों का क्रेज
साड़ी कारोबारी विकास अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल के बाद व्यापार के लिहाज से इस बार त्योहार ज्यादा अच्छा है। रेशम की साड़ियां सबसे ज्यादा पसंद की गई हैं। महिलाओं ने गरारा-सरारा सूट भी खरीदे हैं। गाउन की अपेक्षा साड़ी का ज्यादा चलन चला है। कोरोना काल और डेंगू के कारण पिछले दो बार से बाजार में जो सुस्ती छाई थी, करवाचौथ के त्योहार ने उसे दूर कर दिया है। एक सप्ताह में करीब दो करोड़ से ज्यादा का कारोबार होने की उम्मीद है।
ब्यूटी पार्लर पर हो रही बुकिंग
करवाचौथ के लिए पार्लर पर एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं। पार्लर ने आफर भी दिए हैं। ब्यूटीशियन विनीता ने बताया कि मंगलवार को हाईलाइट, कलर, फेशियल का ज्यादा काम करवाया है। करवाचौथ पर मेकअप के लिए बुकिंग हैं। फिरोजाबाद में छोटे-बड़े करीब तीन सौ ब्यूटी पार्लर हैं। त्योहार पर एक पार्लर पर औसतन लगभग सौ महिलाएं तैयार होने के लिए जाती हैं। पूरे त्योहार पर लगभग 50 लाख रुपये का बाजार होगा।
साज-सज्जा के सामन की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़
करवाचौथ सुहाग का त्योहार है। इसलिए सबसे ज्यादा भीड़ श्रृंगार की दुकानों पर है। महिलाएं चूड़ी, बिंदी, लिपिस्टिक, सिंदूर आदि मेकअप का सामान खरीद रही हैं। व्यापारी जतिन धरना ने बताया कि करवाचौथ की खरीदारी शुरू हो गई है। करवाचौथ पर शहर में एक करोड़ का श्रृंगार का सामान बिक जाएगा।

मोबाइल बाजार भी तैयार
करवाचौथ पर मोबाइल मार्केट में भी अच्छे व्यापार की उम्मीद है। मोबाइल विक्रेता शिवम गुप्ता ने बताया कि करवाचौथ पर जिले में करीब डेढ़ करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। कई कंपनियों ने अच्छे ऑफर दिए हैं। दिवाली पर अलग ऑफर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed