फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kanpur and Delhi Police teams sent

पुलिस ने भेजी कानपुर व दिल्ली टीमें

Wed, 11 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Wed, 11 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Kanpur and Delhi Police teams sent
representative graphic
ट्रेन में बैग में चोरी करने पर युवती के बाल काट के मामले में बुधवार को पुलिस ने यात्रियों ने नाम पते जानने के लिए दो अलग-अलग टीमें कानपुर व दिल्ली रवाना की हैं। चोरी के मामले में युवती को पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

 बताते चलें कि सोमवार सुबह हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस के एसी कोच नंबर बी-4 में इटावा स्टेशन निकलने के बाद एक युवती ने एक यात्री का बैग चोरी कर लिया था। युवती के रंगेहाथ चोरी करते पकड़े जाने पर रेल यात्रियों ने उसके साथ मारपीट व अशोभनीय व्यवहार करते हुए उसके बाल काट दिए थे। मामले में सीटीआई से भी अभद्रता की गई थी। सीटीआई ने यात्रियों के सीट नंबर के मुताबिक छह यात्रियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई, जीआरपी आगरा ने युवती को अपनी कस्टडी में ले लिया। मामला इटावा-टूंडला के आसपास का होने पर उसे टूंडला जीआरपी के सुपुर्द किया था। जीआरपी ने युवती के परिवारीजनों को बुलाते हुए कोर्ट में पेश किया था जहां  से उसे जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

 बुधवार को जीआरपी टूंडला ने मामले की विवेचना की। कहा, आरोपी यात्रियों के नाम, पते जानने की कोशिश की। इसके साथ ही दो टीमें कानपुर व दिल्ली के लिए रवाना कर दी। थानाध्यक्ष एके शर्मा ने बताया कि युवती के बाल काटने, उसके साथ अशोभनीय व्यवहार करने और कोच कंडक्टर के साथ अभद्रता करने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed