फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   jis mittee paida hue usaka sammaan jarooree

जिस मिट्टी पैदा हुए उसका सम्मान जरूरी

Sat, 14 Jan 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
jis mittee paida hue usaka sammaan jarooree
माटी तिलक प्रतिज्ञा कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाजपा का माटी तिलक प्रतिज्ञा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रजप्रांत के क्षेत्रीय मंत्री अनिल चौधरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखा। साथ ही किसानों के लिए फसल बीमा योजना शुरू की। गरीबों और अल्पसंख्यकों के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी ने कहा कि हम जिस मिट्टी में पैदा हुए उसका सम्मान करना चाहिए।  
विज्ञापन

जमालपुर में आयोजित हुए कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि नोटबंदी जैसा कठिन फैसला लेकर आतंकवाद व भ्रष्टाचार पर ही अंकुश लगाने का काम किया है। जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि प्रदेश के सपा परिवार में धन के बंदरबांट का झगड़ा है। किसान मोर्चा के ही क्षेत्रीय महामंत्री सत्यपाल सिंह राजपूत ने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के हित में फैसले लिए हैं। चिकित्सा प्रकोष्ठ के चंद्रसेन जादौन और रामकैलाश यादव ने पार्टी की नीति से अवगत कराया। संचालन जिला महामंत्री अविनाश सिंह भोले ने किया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के शिवशंकर शर्मा, सांसद रामशंकर कठेरिया के प्रवक्ता शरद चौहान, जसराना प्रभारी उदय प्रताप सिंह, भाजयुमो के जिला संयोजक देवेश भारद्वाज, रेंद्र सिंह, सतीश यादव, बीएल यादव,देवेंश सिंह, वीरेंद्र गुर्जर, राजेश चौहान, लक्ष्मी नरायन कुशवाह,राजीव शर्मा, मानवेंद्र सिंह,नरेंद्र पौनियां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed