फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Jhulelal aroused was swamped in procession

झूलेलाल शोभायात्रा में उमड़ा सैलाब

Fri, 08 Apr 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Fri, 08 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Jhulelal aroused was swamped in procession
झूलेलाल शोभायात्रा में उमड़ा सैलाब - फोटो : अमर उजाला
सुहाग नगरी में झूलेलाल की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि परिवहन विभाग के सलाहकार प्रवेंद यादव ने द्वीप जलाकर किया। नगर विधायक मनीष असीजा ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभयात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन


 झूलेलाल जयंती महोत्सव समिति की ओर से नगर में झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें आधा दर्जन से डोले शामिल रहे। एक डोले में झूलेलाल की प्रतिमा के अलावा शेरों वाली माता, गणेश महाराज, भगवान भोले शंकर विराजमान रहे। जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई। यात्रा का शुभारंभ लेबर कालोनी से हुआ, जो रेलवे फाटक, स्टेशन रोड, गांधी पार्क, सेंट्रल टाकीज, जलेसर रोड, कोटला पजाबा होते हुए आर्य नगर चौक पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल युवक ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते दिखे। शोभायात्रा के समापन पर सांस्कृतिक व रंगारंगा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके उपरांत मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
विज्ञापन

 सपा नेता शमशाद बाबा, नीतेश अग्रवाल समिति अध्यक्ष विनोद कुमार कृपलानी, वासुदेव वासु, प्रवेश कुमार कन्हैयानी, अनिल प्रताप अन्नी, गोविंद तीर्थानी, घन श्यामदास लालवानी, सुरेश कन्हैयानी, मदनलाल आनंदानी, जेठानंद लालवानी, रामचंद्र मयानी, केशचंद्र मयानी, सुरेश पंजबानी, कन्हैयालाल, नरेंद्र राम रखवानी, हरीबाबू, अशोक आनंदानी सहित गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed