{"_id":"a2eea19d0ab35ef5e9d80fda63cdee63","slug":"je-electricity-department-will-also-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग के जेई भी जाएंगे हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग के जेई भी जाएंगे हड़ताल पर
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Wed, 02 Mar 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की बैठक बुधवार की शाम सुहाग नगर बिजलीघर पर हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 72 घंटे के बाद अवर अभियंता हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान किसी अफसर ने उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की गई तो तत्काल हड़ताल में शामिल हो जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीओ रसूलपुर अनिल कुमार ने कहा कि शासन द्वारा जूनियर इंजीनियरों की 4800 ग्रेड-पे की मांग को पूरा न किए जाने से हड़ताल पर जाने को बाध्य हुए हैं। प्रदेश सरकार ने जल्द मांगों को पूर्ण नहीं किया, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी। बैठक में शिकोहाबाद एक्सईएन ने दो जेई का वेतन काटने, एसओ पचोखरा द्वारा एफआईआर दर्ज न करने, जेई से अभद्रता करने, पेट्रोल भत्ता न मिलने का विरोध किया। बैठक में अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, यशपाल सिंह, अहमद हुसैन, धर्मेंद्र राजपूत एके वर्मा, अजय कुमार सहित अन्य जेई मौजूद रहे।
विज्ञापन