फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   JCB walks on the guest house which is becoming a hindrance in road construction

सड़क निर्माण में अवरोध बन रहे गैस्ट हाउस पर चली जेसीबी

Sat, 07 Aug 2021 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
JCB walks on the guest house which is becoming a hindrance in road construction
शिकोहाबाद। लोअर गंग नहर (भोगनीपुर ब्रांच) पर बने नवनिर्मित पुल को चालू करने के लिए सड़क निर्माण में एक बाधा बन रहे एक गेस्टहाउस पर शुक्रवार को एसडीएम के नेतृत्व में जेसीबी से तुड़वा दिया गया। इस दौरान पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर 150 साल पुराने संकरे पुल पर आए दिन जाम के हालात बन जाते हैं। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर शासन ने नहर पर नये पुल निर्माण कराया था। इसे बने एक साल पूरा होने के बाद भी पुल को जोड़ने वाली सड़क पर एक गेस्ट हाउस अवरोध बना हुआ था। शुक्रवार को एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और गेस्ट हाउस पर जेसीबी चलवा दी। बाहर बनी एक दुकान को तोड़ने का नंबर आया तो एक महिला जेसीबी के आगे आ गई।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने उसे 20 मिनट में दुकान खाली करने का समय दिया। इस दौरान एसडीएम ने बताया कि पुल को लिंक रोड से जोड़ने के लिए जितनी आवश्यकता थी, उतना गेस्ट हाउस तुड़वा कर सड़क को सीधा करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed