फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Jasrana CHC's oxygen plant closed even after spending lakhs

Firozabad News: लाखों खर्च के बाद भी जसराना सीएचसी का ऑक्सीजन प्लांट बंद

Wed, 05 Nov 2025 02:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 05 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Jasrana CHC's oxygen plant closed even after spending lakhs
फोटो 401जसराना में बंद पडा ऑक्सीजन प्लांट। संवाद - फोटो : Samvad
जसराना। कोविड काल में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए लाखों खर्च कर लगाया गया ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़ा है। मरीजों के लिए ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर 10 से 15 सिलिंडर प्रतिमाह की खरीद की जा रही है। अधीक्षक ने केबल खराब होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने की बात कही।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 शैय्या महिला अस्पताल में कोविड विंग बनाया गया था। इसके लिए लाखों रुपये खर्च कर ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था। कुछ समय बाद ऑक्सीजन प्लांट बंद हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट की भूमिगत पावर केबल खराब होने से शुरू नहीं हो पा रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी सही नहीं कराया गया है।
विज्ञापन


ऑक्सीजन प्लांट की भूमिगत पावर केबल खराब हो गई है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है। ऑक्सीजन की आपूर्ति सिलिंडर से की जा रही है। - विमल उपाध्याय, चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी जसराना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed