{"_id":"5e77a8978ebc3e768972f8e4","slug":"janta-curfew-firozabad-news-agr4350591121","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटे, थाली और तालियों से गूंजी सुहाग नगरी, आतिशबाजी भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटे, थाली और तालियों से गूंजी सुहाग नगरी, आतिशबाजी भी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शाम पांच बजते ही लोग अपने-अपने घरों की बालकनी और छतों पर पहुंच गए। तमाम लोग सड़कों पर आ गए। कोई शंख बजा रहा था तो कोई थाली। कई स्थानों पर आतिशबाजी की गई। पीएम मोदी के आह्वान पर लोगों ने जमकर समर्थन किया।
सुबह से घरों के अंदर बैठे लोगों में शाम पांच बजे ही देश के प्रति जुनून दिखाई दिया। लोग हाथों में थाली, घंटा और शंख लेकर मकानों की छतों व गली मोहल्लों के साथ सड़क पर निकल आए और थाली के साथ शंख और घंटों को बजाना शुरू कर दिया। शहर की पॉश कालोनी विभग नगर, गणेश नगर, गुंजन एंक्लेव, सुरजीत अपार्टमेंट, ओम अपार्टमेंट, विभव नगर, गणेश नगर के साथ अन्य कालोनियों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे छतों व बालकनी में खड़े होकर थाली बजात रहे।
वहीं बुजुर्ग महिला और पुरुष कोठी के दरवाजों पर खड़े होकर स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मियों के सम्मान में तालियां बजा रहे थे। वहीं शहर के सदर बाजार, मोहल्ला नई बस्ती, मोहल्ला कोटला, आवास विकास कालोनी सुहागनगर, मोहल्ला मथुरा नगर, सूर्यनगर, लोहिया नगर, बाग छिंगामल, रसूलपुर, जलेसर रोडक कोटला रोड, गांधी नगर, करबला, हिमांयूपुर, भोजपुरा, बजरिया, लोहिया मंडी, छोटी छपैटी, आर्यनगर सहित अन्य मोहल्लों के लोगों ने मकानों की छतों व गलियों में खड़े होकर थालियां बजाई।
विज्ञापन
ढोलक और थाली लेकर सड़क पर आ गए
मोहल्ला गंज के युवा ढोलक व थाली बजाते हुए सड़क पर निकल आए। जुलूस के रुप में गंज चौराहा की ओर बढ़ने लगे। तभी उत्तर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने युवाओं को समझाते हुए घर भेज दिया। बाग छिंगामल में भी पुलिस को युवाओं को भेजने में मशक्कत करनी पड़ी।
जसराना में ताली एवं थाली बजाकर किया अभिवादन
जसराना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार की सायं पांच बजे लोगों ने अपने घरों में दरवाजे, खिडकी एवं छतों पर खडे होकर थाली, ताली, शंख, घंटा बजाया। इस दौरान कई जगहों पर लोग मौहल्लों में एकत्रित हो गए। ताली बजाते हुए लोगों ने कहा कि कोरोना की लड़ाई में जहां लोग डर एवं आशंका से अपने घरों में बंद हैं वहीं बहुत लोग कोरोना की लड़ाई में खुलकर अपना योगदान दे रहे हैं। उन्हीं के सम्मान में ताली बजाई गई है।