फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   janta curfew

सब्जी मंडियों मे पसरा रहा सन्नाटा,सब्जियां लेकर नहीं पहुंचे किसान,आढ़तिया घर पर रहे

Sun, 22 Mar 2020 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
janta curfew
फिरोजाबाद। जनता कर्फ्यू के दौरान सब्जी मंडियों के साथ दूध,रसोई गैस एवं खाद्यान की दुकानों के खोलने पर कोई पाबंदी नहीं थी। लेकिन इसके बाबजूद सुहागनगरी की सब्जी मंडियों में तड़के चार बजे से सन्नाटा पसरा रहा। किसान ही सब्जियां लेकर मंडियों में नहीं पहुंचे। कई आढ़तिया तो पहुंचे लेकिन किसानों के नहीं आने के कारण बैरंग लौटने के लिए मजबूर हो गए।
विज्ञापन

कोटला रोड स्थित नवीन मंडी प्रांगण में रविवार सुबह से ही सन्नाटा पसरा था। कोई किसान सब्जी लेकर यहां पर नहीं पहुंचा। कुछ किसान आए तो उनकी सब्जी तत्काल ही बिक गई। कुछ आढ़तियों का कहना था कि किसान पहले जनता कर्फ्यू के कारण एक दिन पहले ही सब्जियों के नहीं लाने की बात कह गए थे।
विज्ञापन

क्योंकि शहर से ठेल खोमचे वाले ही खरीदारी करने नहीं आएंगे तो फिर सब्जियों के लाने से ही क्या फायदा होगा। कमोवेश इसी तरह की स्थित थाना दक्षिण के पास लगने वाली सब्जी मंडी में देखने को मिली। आढ़त करने वाले कुछ लोग पहुंच गए थे। लेकिन किसान सुबह छह बजे तक नहीं पहुंचे। मंडी में कोई दुकान नहीं खुली थी। समूची सब्जी मंडी में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि इन सब्जी मंडियों को बंद करने का कोई आदेश नहीं था। सब्जी मंडी, रसोई गैस, दूध दुकान, मेडिकल स्टोर आवश्यक वस्तु अधिनियम में आने के कारण इनको बंद करने का आदेश भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed