{"_id":"5dc1b8d08ebc3e5b66093af0","slug":"jain-firozabad-news-agr4138858105","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रों की ध्वनि से गूंजा मंदिर परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रों की ध्वनि से गूंजा मंदिर परिसर
विज्ञापन
गली लोहियान स्थित जैन मन्दिर में विधान के दौरान प्रवचन देते मुनिश्री
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। श्रीपाश्र्वनाथ दिगंबर जैन चौबीसी टोंक मंदिर गली लोहियान में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं महामस्तिकाभिषेक समारोह में दूसरे दिन मंगलवार को भक्ति की धूम रही। क्षुल्लक समर्पण सागर महाराज के सानिध्य में पूजा-अर्चना की गई। सिद्ध भगवानों को श्रद्धालुओं ने अर्घ्य अर्पित किए।
मंदिर परिसर मंत्रों की ध्वनि से गुंजायमान हो उठा।
सिद्धचक्र महामंडल विधान में ध्वजारोहण सतीशचंद्र जैन ने किया। मंडप शुद्धि अशोक कुमार जैन ने की। उद्घाटन टराहुल जैन ने किया। चित्रानावरण अजय कुमार जैन ने किया। पांडेय सुरेशचंद्र जैन ने विधिविधान के साथ पूजा अर्चना कराई। संगीतमय ध्वनि पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमने लगे। सिद्ध भगवान को अर्घ्य चढ़ाए गए। संचालन आईके जैन ने किया। इस दौरान अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन सोनल, सौधर्म इंद्र मुकेश जैन, यज्ञनायक गुलाबचंद्र जैन, प्रवीन जैन राहुल, लोकेंद्रपाल जैन, अशोक कुमार जैन, जितेंद्र जैन पप्पू, विनय जैन उपस्थित थे।