फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Iron tablets for pregnant women sent for distribution to primary school children

Firozabad News: गर्भवतियों की आयरन की टेबलेट, प्राइमरी स्कूल के बच्चों को बांटने के लिए भेजी

Fri, 14 Jul 2023 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Iron tablets for pregnant women sent for distribution to primary school children

विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। गर्भवती महिलाओं के लिए आई आयरन टेबलेट प्राइमरी स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भेज दी। ब्लाक संसाधन केंद्र नारखी पर जब शिक्षक और स्टाफ ने टेबलेट को देखा तो चौंक गए। उन्होंने टेबलेट के वितरण पर रोक लगा दी। शुक्रवार को सुबह ही स्वास्थ्य विभाग ने टेबलेट वापस मंगा ली।
बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए परिषदीय स्कूलों में आयरन की टेबलेट का वितरण किया जाता है। ताकि बच्चों में खून की कमी न रहे और कुपोषण का शिकार न हों। बच्चों के लिए कम डोज की नीले रंग की टेबलेट बांटी जाती है। स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन पूर्व दो लाख चार हजार टेबलेट बीआरसी नारखी पर भेजी। आयरन की गोली वहां से कई स्कूलों के लिए शिक्षकों को दे दी गई । टेबलेट बच्चों को खिलाने से पूर्व शिक्षक और स्टाफ की नजर पड़ी। शिक्षकों ने देखा कि यह टेबलेट ज्यादा डोज की है। जबकि बच्चों के लिए टेबलेट नीले रंग की जगह लाल रंग की थी। शिक्षकों ने इसकी शिकायत बीआरसी पर दी। बीआरसी पर भी टेबलेट की जांच की। यह टेबलेट गर्भवती महिलाओं के उपयोग में आने वाली थी। आनन-फानन में बीआरसी से उन शिक्षकों को फोन करके टेबलेट वितरण पर रोक लगा दी। स्वास्थ्य विभाग को भी गलत टेबलेट बच्चों के लिए वितरण कराने की जानकारी लगी। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को सुबह ही यह टेबलेट वापस मंगा ली। चिकित्सकों की मानें तो सभी दवाओं की डोज निश्चित है। कौन सी आयरन टेबलेट बच्चों को दी जानी है, कौन सी गर्भवती महिलाओं को। निश्चित तौर पर ज्यादा डोज की दवा खाने से नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
गलत आयरन टेबलेट वितरण की जानकारी मुझे नहीं है। मैं सही बात को जानकर ही कुछ कह सकूंगा। जो दवा जिसके लिए है, वही दवा वितरण की जाए। गलत दवाओं का वितरण करगा नुकसानदेह हो सकता है। लापरवाही किस स्तर से हुई, इसकी भी जानकारी करुंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रामबदन सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed