फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Iron pipe comes into contact with 11kV power line; woman suffers severe burns.

Firozabad News: 11 हजार की लाइन से लोहे का पाइप टकराया, महिला गंभीर रूप से झुलसी

Wed, 15 Jul 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 15 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Iron pipe comes into contact with 11kV power line; woman suffers severe burns.
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के अमरती नगर में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। घर की छत से महिला बच्चे को लोहे का पाइप पकड़ा रही थी। इसी दौरान पाइप पास से गुजर रही 11 हजार की बिजली लाइन से टकरा गया। करंट की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे तत्काल ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला अमरती नगर थाना रसूलपुर निवासी मधु (45) बुधवार सुबह घर की छत पर थीं। वह नीचे खड़े बच्चे को लोहे का पाइप पकड़ा रही थीं। इसी दौरान पाइप पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से टकरा हो गया। करंट लगते ही मधु जोर से चीख पड़ीं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें बचाकर उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर ले गए। इस दौरान उनका चेहरा और दोनों हाथ झुलस गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed