फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Investigation report came, cheese was made from synthetic milk

पनीर जांच में सिंथेटिक पाया, वैजिटेवल सॉस में मिला अखाद्य रंग

Mon, 07 Mar 2022 10:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
Investigation report came, cheese was made from synthetic milk
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा अक्तूबर से लेकर दिसंबर माह तक लिए गए खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट आ गई है। इसमें पनीर की जांच में सिंथेटिक और वेजिटेवल सॉस में अखाद्य रंग की मिलावट होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि 30 अक्तूबर 2021 को मुकेश कुमार निवासी मोहम्मदबाद, टूंडला की दुकान से पनीर का नमूना लिया गया। यह पनीर सिंथेटिक दूध से बनाया गया था। इसे प्रयोगशाला ने असुरक्षित घोषित किया है। नौ नवंबर 2021 को देवेंद्र सिंह, निवासी नगला जालिम, पिलख्तर-फतेह एका के यहां से पनीर का नमूना लिया। जांच के दौरान यह भी सिंथेटिक पाया या। थाना सिरसागंज के गांव धातरी में विकास कुमार निवासी नंदपुर से संग्रहित केसरिया तंबाकू का नमूना भी अयोग्य पाया गया है। थाना मटसेना के गांव गढ़िया, जैदामई में वीनेश कुमार के यहां से 17 दिसंबर को संग्रहित वेजिटेवल सॉस के दोनों नमूना असुरक्षित घोषित किए गए। इसमें अखाद्य रंग की मिलावट होने की पुष्टि प्रयोगशाला द्वारा की गई है।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि चेकिंग अभियान नियमित जारी रहेगा। जोनमूने फेल हुए हैं, उन दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed