{"_id":"fe97f6983d4da34efc822527b9717816","slug":"intra-college-lose-lose-competition-launched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर महाविद्यालीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर महाविद्यालीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 10 Jan 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
आदर्श कृष्ण महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में 9 टीम प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रतियोगिता में पहला मैच कृष्णा कालेज बिचपुरी और मनोरमा इंस्टीट्यूट के बीच हुआ। इसमें कृष्णा कालेज ने 8-3 से विजय हासिल की। इसके बाद आगरा कालेज आगरा और एलआर कालेज जसराना के बीच मैच हुआ। वहीं एके कालेज, एनडी कालेज भोगांव, जेएलएन कालेज एटा, मां जानकी इंस्टीट्यूट और पीसी बागला कालेज की टीमों ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक हरिओम यादव ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। प्रतियोगिता में एक की जीत और एक की हार होती है लेकिन हारने वाले को अपने मनोबल को और ऊंचा करते हुए आगे प्रयास करना चाहिए। प्राचार्य डा. आरके सिंह ने कहा कि कालेज को ऊंचाईयों पर ले जाना, उनकी पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर डा. एके चतुर्वेदी, डा. सत्यदेव पचौरी, डा. मोहनलाल अग्रवाल, डा. जगदीश सिंह, रामहरी यादव, डा. निशा अग्रवाल, डा. गिर्राज सिंह, धर्मेंद्र भदौरिया, नीलेश यादव, डा. यूसी यादव, देवेश यादव, केहरी सिंह, जेपी यादव, डा. कप्तान सिंह आदि मौजूद थे।