{"_id":"622a4f28eb1f6d400a345317","slug":"intensive-checking-during-the-counting-of-votes-firozabad-news-agr52669915","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना के दौरान हुई सघन चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना के दौरान हुई सघन चेकिंग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की पांचों विधानसभा की मतगणना सुबह आठ बजे से शिकोहाबाद मंडी प्रांगण में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ कराई गई। सघन तलाशी के बाद मतगणना कार्मिकों, गणना एजेंटों, प्रत्याशियों को प्रवेश दिया गया। तलाशी के दौरान किसी को मोबाइल गैजेट्स सहित अन्य सामान नहीं ले जाने दिया गया। मतगणना शुरू होने के साथ पहले राउंड की मतगणना का परिणाम सुबह नौ बजे के बाद आ सका।
मतगणना के लिए डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार के निर्देशन में मतगणना की सभी तैयारी एक दिन पूर्व कर ली गई थी। बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे से मतगणना कार्मिकों की एंट्री शुरू हो गई थी। कार्मिकों की एंट्री किए जाने के साथ, गणना एजेंटों के साथ प्रत्या शियों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। प्रशासन की ओर से जिले की सभी पांच विधानसभा के पांडालों में पोस्टल बैलेट की मतगणना प्रारंभ की गई। पोस्टल बैलेट की गणना शुरू होने के साथ ही 8.30 बजे के बाद ईवीएम की गणना शुरू कर दी। लेकिन पहला परिणाम करीब सवा नौ बजे के बाद आ सका।
परिणाम आने के साथ जिलाधिकारी ने चक्रवार गणना की जानकारी देने के लिए सहायक जिला सूचना अधिकारी दयाशंकर सिंह एवं डीएसटीओ अनिल कुमार दीक्षित एवं सहायक कार्मिक प्रभारी श्रीकिशन शर्मा को परिणाम की जानकारी देने की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
इसके साथ ही क्रमबद्ध परिणाम घोषित किए जाने का क्रम चलता रहा। हालांकि दोपहर एक बजे तक टूंडला विधानसभा के 19, फिरोजाबाद विधानसभा के 14, शिकोहाबाद विधानसभा के 15, जसराना विधानसभा के 15, सिरसागंज विधानसभा में 15 राउंड तक की गणना का परिणाम आ गया था। इसके बाद लंच हो जाने के कारण थोड़ी देर के लिए मतगणना का काम बंद हो गया था। करीब आधा घंटे के ब्रेक के बाद मतगणना का काम दोबारा से प्रारंभ कर दिया गया।
मतगणना स्थल पर बने मीडिया सेंटर में मीडिया कर्मियों के अलावा पुलिस कर्मियों के साथ-साथ मतगणना के रिजर्व कार्मिकों व अधिकारियों में भी परिणाम जानने को उत्सुक दिखाई दिए। कर्मचारी या फिर अधिकारी एक-एक करके मीडिया सेंटर में परिणाम जानने को लोग उत्सुक दिखाई दिए।