फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Instructions given to complete major projects by August-September

Firozabad News: अगस्त-सितंबर तक बड़े प्रोजेक्ट पूरे करने के दिए निर्देश

Tue, 19 May 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 19 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to complete major projects by August-September
विधानसभा चुनाव के लिए जनवरी में आचार संहिता की संभावना
विज्ञापन

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के शुरुआती महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जनवरी 2027 में चुनावी आचार संहिता लागू होने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कलेक्ट्रेट की समीक्षा बैठक में सभी कार्यदायी संस्थाओं को सख्त हिदायत दी है कि जनपद के सभी बड़े व महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण हर हाल में इसी साल अगस्त और सितंबर माह में कराया जाए। डीएम ने उप्र राज्य सेतु निगम लिमिटेड (आगरा), उप्र जल निगम (नगरीय), यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड, सिंचाई खंड और यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को युद्धस्तर पर काम करने के निर्देश दिए हैं। प्रगति की दैनिक जांच के लिए कलेक्ट्रेट में एक विशेष कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है। डीएम ने साफ किया कि जून में पूरे होने वाले प्रोजेक्ट्स की बिंदुवार रिपोर्ट तत्काल दी जाए और 5 करोड़ से अधिक के बड़े प्रोजेक्ट्स (जैसे सुहाग नगर चौराहा फ्लाईओवर और पेयजल योजनाएं) कड़े तकनीकी व वित्तीय मूल्यांकन के बाद ही हैंडओवर लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed