फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Innocent innocent strangled to death, dead body found in neighbor's house

लीड : रंजिश में मासूम की गला घोंटकर हत्या, पड़ोसी के घर में मिला शव

Mon, 03 Jun 2024 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 03 Jun 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Innocent innocent strangled to death, dead body found in neighbor's house
टूंडला। रविवार सुबह दो वर्षीय मासूम बच्चे की पड़ोसियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। बच्चे का शव पड़ोसी के घर में गेहूं की बोरिंयों के नीचे दवा मिला। पुलिस ने आरोपी मां-बेटी व बेटा को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पड़ोसी से रंजिशन हत्या की बात कह रही है। थाना नगला सिंघी के गांव ठार हाथी (कसौंदी) निवासी देवेंद्र उर्फ़ कल्यान सिंह बाइक मिस्त्री है। छह माह पूर्व उसकी पत्नी सरोजदेवी की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। वह रविवार सुबह घर पर दो वर्षय पुत्र रूपेंद्र व तीन वर्षीय बेटी लवली को घर छोड़ कर सीयरदेवी माता मंदिर के पास ट्रैक्टर से खेत को समतल करने गया था। दोपहर 12 बजे करीब वह घर लौटा तो रूपेंद्र नहीं मिला। बेटी से पूछने पर वह भी नहीं बता सकी।
विज्ञापन

उसने पुत्र की आसपास व पूरे गांव में तलाश की, किंतु वह कहीं नहीं मिला। काफ़ी तलाशने के बाद पडोसी देवेंद्र उर्फ़ पप्पू के घर पहुंचा तो उसकी पत्नी वर्फी देवी ने घर में घुसने नहीं दिया। शक होने पर कल्याण व ग्रामीणों ने खोजा तो रूपेंद्र का शव गेहूं की बोरियों के नीचे तिरपाल से ढ़का हुआ मिला। बेटे का शव देख कल्याण की चीख निकल गई। उसके गले में कपड़ा बंधा था, जिससे प्रतीत हो रहा था कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। कल्याण ने बताया कि जब वह देवेंद्र उर्फ़ पप्पू के घर में घुसा तब उसकी बेटी नर्गिस व रवि गांव के बाहर स्थित गुफा से फावड़ा लेकर निकल रहे थे।
विज्ञापन

शक होने पर ग्रामीण गुफा में अंदर गए तो गहरा गड्ढा खुदा मिला। तब उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा, सीओ अनिवेश कुमार व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पप्पू की बेटी नर्गिस पत्नी बर्फी देवी पुत्र प्रवीन को हिरासत में लिया तथा थाने ले गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने की पड़ताल
टूंडला। घर में गेहूं की बाेरियों के नीचे छिपाए बच्चे का शव मिलने के बाद घटना की पड़ताल करने फाॅरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बोरियों के अलावा घर के दरबाजों, गुफा आदि में पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

करंट से बच्चे की मौत के मामले में पिता काट रहा जेल
टूंडला। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि हत्यारोपी नरगिस व उसका भाई प्रवीन के पिता देवेंद्र उर्फ पप्पू ने खेत की मेड़ पर झटका करंट लगा दिया था। इस दौरान जन्माष्टमी के दिन पशु चरा रहे, परिवार के चचेरे भाई पुरुषोत्तम के पुत्र हरीश की करंट लगने से मौत हो गई थी। मामले में पप्पू पिछले आठ माह से जेल में है।



बड़ी अम्मा के कहने पर उसने दिया घटना को अंजाम
टूंडला। जेल काट रहे पप्पू की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके दूसरी पतनी वर्फी देवी से पुत्री नरगिस है। पुलिस पूछताछ में नरगिस ने बताया कि उसके ऊपर उसकी बड़ी अम्मा आती हैं। वह जो कहती हैं, वह वही करती है। बड़ी अम्मा के कहने पर ही उसने रूपेन्द्र की हत्या की है।






-मासूम की निसंदेह रंजिशन हत्या की गई है। उसके गले में कपड़ा मिला है। उसकी हत्या गला दबाकर या अन्य तरीके से की गई है, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगी। हत्यारोपी मां-बेटी व पुत्र को हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिलने पर मुकद्दमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। - सर्वेश मिश्रा, एसपी सिटी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed