फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Increase votes, SP will engage in booth management under Booth Jeetao

वोट बढ़ाओ,बूथ जिताओ के तहत बूथ प्रबंधन में जुटेगी सपा

Mon, 02 Aug 2021 07:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Increase votes, SP will engage in booth management under Booth Jeetao
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डीपी यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से पांच अगस्त को साइकिल यात्रा निकालने के साथ वोट बढ़ाओ, बूथ जिताओ एवं बूथ प्रबंधन में जुटने का पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ प्रबंधन में जुटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर वोट बढ़ाओ, बूथ जिताओ अभियान के तहत सघन जनसंपर्क करने का काम प्रत्येक कार्यकर्ता को करना होगा। एमएलसी डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ के युवा वोटरों के नाम शामिल कराने के साथ बूथ जीतने की प्लानिंग करनी होगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष योगेश गर्ग, डॉ. संजय यादव, बिजेंद्र यादव, एडवोकेट राहुल यादव, राममोहन यादव, नीरज यादव, कोषाध्यक्ष अनीता राजपूत, जिला प्रवक्ता प्रेम यादव, जिला सचिव चंद्रकांत यादव, हनीफ खाकसार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed