फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   In the absence of ground speed will project stuck

भूमि के अभाव में अटके प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार

Mon, 08 Feb 2016 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Mon, 08 Feb 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
In the absence of ground speed will project stuck
जिले में मेडिकल कालेज और विद्युत उपकेंद्र के प्रोजेक्ट शीघ्र ही रफ्तार पकड़ेंगे। संबंधित विभागों द्वारा भूमि स्थानांतरण की आस में अटकी योजनाओं को अब पंख लगेंगे। शहर के जलेसर रोड पर मेडिकल कालेज के लिए स्वीकृत भूमि को राजस्व विभाग शीघ्र ही चिकित्सा विभाग के नाम करेगा। वहीं सोफीपुर की जमीन भी उद्यान विभाग से जल्द ही विद्युत विभाग के नाम स्थानांतरित कर दी जाएगी। सदर विधायक मनीष असीजा ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर भूमि स्थानांतरण की बात की। इस पर मुख्यमंत्री ने दोनों प्रोजेक्ट की भूमि स्थानांतरण के लिए निर्देश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से संबंधित विभागों को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

 शहर में मेडिकल कालेज की स्थापना के लिए नगर विधायक मनीष असीजा तीन वर्षों से मामला विधान सभा में उठा रहे हैं। सोमवार को उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि महज भूमि हस्तांतरण के चलते प्रोजेक्ट अटका है। साथ ही 400 केवी विद्युत उपकेंद्र का प्रोजक्ट भी झटके खा रहा है। मेडिकल कालेज के लिए राजस्व विभाग से भूमि का स्थानांतरण चिकित्सा विभाग को होनी है तो वहीं विद्युत उपकेंद्र के लिए उद्यान विभाग जमीन को विद्युत के नाम करेगा। उन्होंने बताया कि बीस एकड़ क्षेत्रफल में 189 करोड़ की लागत से बनने वाले मेडिकल कालेज की भूमि मिलने से मेडिकल कालेज निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।  इस पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निजी सचिव नवीन कुमार को मामले की पत्रावलियां तलब करते हुए संबंधित विभागों को पत्र भेजकर अविलंब भूमि स्थानांतरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही मानीटरिंग कर रहे अधिकारियों को भी अवगत कराते हुए क्रियान्वयन की बात कही।
विज्ञापन

   बताते चलें कि प्रदेश सरकार ने फीरोजाबाद को अपग्रेड मेडिकल कालेज के लिए  एस्टेबलिशमेंट ऑफ न्यू मेडिकल कॉलेजेज अटैच्ड  विथ एग्जिस्टिंग डिस्ट्रिक्ट, रेफरल हॉस्पिटल्स योजना लागू की गई है। इसमें एसएन जिला अस्पताल को भी सम्मिलित किया गया है। इस योजना में 75 प्रतिशत धनराशि केंद्र सरकार और 25 प्रतिशत धनराशि प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। जनपद में मेडिकल कालेज के लिए एमओयू और  डीपीआर भी भेजी जा चुकी है। कार्य आरंभ के लिए अब महज भूमि का हस्तानांतरण होना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों की माने तो राजस्व विभाग ने बीस एकड़ भूमि की कीमत लगभग छह करोड़ 48 लाख रुपये रखी है। इसके भुगतान के बाद यह भूमि चिकित्सा विभाग को स्थानांतरित कर दी जाएगी।

यह कर रहे प्रोजेक्टों की मानीटरिंग
मेडिकल कालेज प्रोजेक्ट के लिए सदर विधायक मनीष असीजा ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से पूर्व में ही मुलाकात की थी। इसके बाद प्रदेश स्तर पर सरकार द्वारा पार्थ सारथी को इसकी जिम्मेदारी दी गई। वहीं विद्युत विभाग के एमडी विद्युत ट्रांसमिशन श्रीश चौहान मामले की मानीटरिंग कर रहे हैं।

विश्व बैंक के सहयोग से बनेगा विद्युत केंद्र
विद्यायक मनीष असीजा ने बताया कि शहर के करीब सोफीपुर में प्रस्तावित 400 केवी विद्युत केंद्र विश्व बैंक की सहायता से बनाया जाएगा। सरकार ने 2012-17 के प्रोजेक्ट में इसे शामिल किया है। इसके लिए भूमि पूर्व में जिलाधिकारी के निर्देश पर उद्यान विभाग को 57.63 एकड़ भूमि दी गई थी, जो पूरी तरह से निष्प्रयोजित है। अब इसमें से 40 एकड़ पर विद्युत केंद्र का प्रस्ताव है।


न्यूमेरिक में ले सकते हैँ।
20 एकड भूमि मेडिकल कालेज के लिए प्रस्तावित
189 करोड़ रुपये है मेडिकल कालेज की अनुमानित लागत
6.48 लाख रुपये की है राजस्व विभाग की भूमि
400 केवी विद्युत केंद्र के लिए भी आवंटित होनी है भूमि
40 एकड़ की आवश्कता, उद्यान विभाग देगा जमीन
25 साल से निष्प्रयोजित भूमि पर शुरू होना है प्रोजेक्ट


मेडिकल कालेज बनने से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होगी। वहीं विद्युत केंद्र बनने से आपूर्ति सुचारु होगी। मुख्यमंत्री ने मुुलाकात में दोनों प्रोजेक्ट के लिए अविलंब भूमि स्थानांतरित करने की बात कही है। भूमि का हस्तानांतरण होने के साथ ही योजनाओं को गति मिलेगी। इसके लिए निरंतर प्रयास कर रहा हूं।

मनीष असीजा, सदर विधायक
फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed