फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Immediately inform about the sale of illegal liquor - DM

अवैध शराब की बिक्री की तत्काल दें सूचना-डीएम

Sat, 28 Aug 2021 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Immediately inform about the sale of illegal liquor - DM
फिरोजाबाद। आगरा में जहरीली शराब के सेवन से 14 की मौत होने के बाद स्थानीय जिला प्रशासन के साथ आबकारी विभाग सक्रिय हो गया है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी है कि अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों का चिह्नांकन करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

आगरा में जहरीली शराब के सेवन से 14 ग्रामीणों की मौत हो गई है। आगरा में ग्रामीणों की मौत होने की जानकारी होने के बाद स्थानीय आबकारी विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। डीएम ने सभी एसडीएम और सीओ को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध रूप से बिकने वाली शराब के अड्डों की जानकारी करें। यदि कोई बिक्री करता मिले तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि जिले में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों की लगातार पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही भट्टों के आस-पास चेकिंग कराई जा रही है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा कि यदि कहीं अवैध शराब बिक्री होती मिले तो निम्न नंबरों पर तत्काल सूचना दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी के मोबाइल नंबर 9454465662,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम फिरोजाबाद के मोबाइल नं. 9058014629, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र दो शिकोहाबाद के फोन नं. 945490148, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र तृतीय जसराना के नंबर 9451995580, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र चार टूंडला 9058113803 व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र पांच सिरसागंज के मोबाइल नं. 9058014629 पर सूचना दें। ताकि संबंधित पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed