फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Illegal firecracker factory was running in Shankarpur, one arrested

Firozabad News: शंकरपुर में चल रही थी अवैध पटाखा फैक्टरी, एक गिरफ्तार

Mon, 14 Apr 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 14 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Illegal firecracker factory was running in Shankarpur, one arrested
 टूंडला में पटाखा विस्फोटक सामग्री सहित पकड़ा गया आरोपी संवाद - फोटो : कस्बा पाढ़म में आयोजित उर्स का उद्घाटन करते जसराना विधायक
टूंडला। थाना पुलिस ने बंद पड़े गैस गोदाम में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस को मौके से लाखों रुपये का बारूद, अधबने पटाखे व अन्य सामान बरामद हुआ है। साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

थाना पुलिस रविवार रात में चेकिंग कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि शंकरपुर के निकट बने शिवकुमार के खेत में बंद पड़े एचपी गैस गोदाम में कुछ युवक पटाखे बना रहे हैं। पुलिस ने नायब तहसीलदार सरिता भारतीय के साथ मिलकर वहां छापा मारा। जिसमें एक युवक पटाखे बनाते समय मौजूद मिला। पकड़े गए युवक ने अपना नाम नंद किशोर निवासी नगला विष्णु निवासी राजू की बाउंड्री के पास चौकी रामनगर थाना लाइनपार फिरोजाबाद बताया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह गोदाम शिवकुमार रिटायर्ड फौजी निवासी राजा का ताल, टूंडला का है।
विज्ञापन

वह पटाखे बनाने का काम सिंटू यादव व उपेंद्र यादव उर्फ रोबिन यादव निवासी चौड़ी वाली गली, आजाद नगर, किताब सिंह की चक्की के पास चौकी रामनगर थाना लाइनपार फिरोजाबाद के लिए काम करता है। पुलिस को देखकर अन्य आरोपी पीछे की दीवार कूदकर भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि बंद पड़े गैस गोदाम से एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। वहीं भारी मात्रा में पटाखा बनाने वाला विस्फोटक बरामद हुआ है। गोदाम मालिक शिवकुमार फौजी, सिंटू यादव, उपेंद्र यादव उर्फ रोबिन यादव और नंद किशोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पटाखे बनाने का ये सामान हुआ बरामद

टूंडला। पुलिस को छापेमारी में बंद पड़े एचपी गैस गोदाम से पटाखे व अधबने पटाखे, पटाखे बनाने का सामान, पोटाश चार सौ 20 किलोग्राम, गंधक सौ किलोग्राम व कागज की बत्तियां के बने पटाखे चार सौ किलोग्राम व अधबने पटाखे 250 सौ किलोग्राम, 170 क्रेट, एक ड्रम थिनर बरामद हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed