{"_id":"6558caa123b72145b402479c","slug":"hyderabad-company-got-the-responsibility-of-adding-800-cctv-cameras-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-10230-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हैदराबाद की कंपनी को मिला 800 सीसीटीवी कैमरे जोड़ने का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हैदराबाद की कंपनी को मिला 800 सीसीटीवी कैमरे जोड़ने का जिम्मा
Sat, 18 Nov 2023 08:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 18 Nov 2023 08:00 PM IST
विज्ञापन
हैदराबाद की कंपनी को मिला 800 सीसीटीवी कैमरे जोड़ने का जिम्मा
फिरोजाबाद। शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थापित 800 से अधिक सीसीटीवी कैमराें को आईटीएमएस सिस्टम से जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। नगर निगम ने हैदराबाद की एक फर्म सीसीटीवी कैमरा आईटीएमएस से जोड़ने व रखरखाव की जिम्मेदारी दी है। कंपनी जल्द अपना काम शुरू करेगी।
शहर के मुख्य बाजार, पुलिस थाना के अलावा सार्वजनिक व सरकारी भवनों पर करीब 800 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा स्थापित हैं। इन सभी कैमरा को निगम के आईटीएमएस सिस्टम से जोड़ा जाना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शनिवार को पूरी करा ली गई। मैसर्स इंटेन्स टेक्नोलोजिस्ट प्राइवेट लिमिटेड सिकंदराबाद (हैदराबाद) को सीसीटीवी कैमरों को आईटीएमएस से जोड़ने एवं आने वाले पांच साल तक रखरखाव का जिम्मा दिया गया है। निगम द्वारा कंपनी को यह ठेका लगभग दो करोड, 78 लाख रुपये में दिया गया है। संवाद