फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Husband ran away leaving dead body after woman's death

महिला की मौत के बाद शव छोड़कर भागा पति

Tue, 21 Dec 2021 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Husband ran away leaving dead body after woman's death
महिला की मौत के बाद शव छोड़कर भागा पति
विज्ञापन

फिरोजाबाद। सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराई गई महिला की रात में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पति शव को वहीं छोड़कर भाग गया। नारखी पुलिस ओपीडी में दर्ज नाम पते पर गांव पिपरौली पहुंची तो पता चला कि महिला यहां की रहने वाली नहीं है।

रविवार रात एक युवक महिला को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचा था। युवक ने महिला को अपनी पत्नी बताते हुए उसका नाम शिवानी(35) और अपना नाम मनोज बताते हुए ओपीडी रजिस्ट्रर में दर्ज कराया था। कुछ देर बाद रात में ही महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसका पता चलने पर युवक शव को अस्पताल में ही छोड़कर चला गया। उत्तर थाना पुलिस ने नारखी थाना पुलिस को महिला की मौत की खबर देने के साथ ही पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार का कहना है कि उपनिरीक्षक को गांव पिपरौली भेजा गया तो वहां पता चला कि इस नाम पते की कोई महिला यहां नहीं रहती। न ही गांव में किसी भी महिला की बीमारी से मौत हुई है। कोतवाल संजीव कुमार दुबे ने बताया कि महिला के परिजनों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed