फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   husband kept persuading his irate wife by sitting in police station all night In Firozabad

रूठकर पत्नी पहुंची थानाः  प्रेम विवाह किया था, रातभर घुटनों में बैठकर मनाता रहा पति, इतने गंभीर हैं आरोप

Wed, 22 Feb 2023 07:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Feb 2023 07:53 PM IST
सार

फिरोजाबाद में पति से रूठकर पत्नी थाना पहुंच गई। सूचना पर पति भी उसे मनाने के लिए पहुंच गया। वह रात भर मनाता रहा लेकिन पत्नी मानने को तैयार ही नहीं थी। अंत में परिजनों ने मामले को शांत कराया।

विज्ञापन
husband kept persuading his irate wife by sitting in police station all night In Firozabad
थाना उत्तर, फिरोजाबाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक पति रातभर थाने में बैठकर अपनी रूठी पत्नी को मनाता रहा। वह घुटनों के बल बैठा रहा। घर चलने को कहता रहा, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। सूचना पर परिजन भी थाना पहुंच गए। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ।  

विज्ञापन


मामला उत्तर थाना क्षेत्र के झलकारी नगर का है। यहां के निवासी एक युवक की शादी आगरा के रामबाग निवासी युवती के साथ 10 साल पहले हुई थी। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। घर वालों के राजी न होने पर उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद झलकारी नगर में रहने लगे। दंपती को एक आठ साल की बेटी भी है।

विज्ञापन

रूठकर मायके चली गई थी पत्नी

दो दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। पत्नी रूठकर मायके चली गई। इस पर पति ने थाना पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि ससुरालीजनों ने पत्नी को बंधक बना लिया है। इस बात की जानकारी पत्नी को हुई तो वह सीधे थाने पहुंच गई। यहां उसने पति के आरोपों को निराधार बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इसकी जानकारी उसके पति को दी। जानकारी वह भागता हुआ थाना पहुंचा। उसने पत्नी से घर चलने को कहा। इस पर उसने घर चलने से मना कर दिया। उसने मनाने के सारे जतन किए लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी।

घुटनों पर बैठकर माफी मांगता रहा

नतीजतन रातभर पति घुटनों पर बैठकर माफी मांगता रहा। पत्नी से घर चलने को कहता रहा लेकिन वह तैयार ही नहीं हो रही थी। इसी बीच परिजन वहां आ पहुंचे। उन्होंने समझाकर मामले को शांत कराया।  कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था। अब दोनों के बीच समझौता हो गया है। पत्नी अपने पति के साथ घर चली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed