फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Husband commits suicide by hanging himself after a dispute with his wife.

Firozabad News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 25 Aug 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 25 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Husband commits suicide by hanging himself after a dispute with his wife.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
शिकोहाबाद। पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। किसान का शव फंदे से लटका देख परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव दखिनारा निवासी राजू (40) खेतीबाड़ी करता था। उसका विवाह करीब डेढ़ साल पहले राजस्थान करौली के थाना बरौली क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी लक्ष्मी से हुआ था। शादी के बाद राजू को बेटा हुआ। परिजन ने बताया कि सोमवार की रात आठ बजे करीब उसका अपनी पत्नी लक्ष्मी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद राजू ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। कमरे के अंदर साड़ी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला। यह नजारा देख परिवार में मातम छा गया। राजू छः भाईयों और तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। घटना की जानकारी मिलने पर शिकोहाबाद पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने परिजन की मदद से शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि परिजन के अनुसार पत्नी से विवाद के बाद किसान ने फंदा लगाकर जान दी है। अभी घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed