{"_id":"66708fa75518b8149d0b20e4","slug":"husband-commits-suicide-by-hanging-after-dispute-with-wife-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-126950-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर दी जान
Tue, 18 Jun 2024 01:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर दी जान
बड़े भाई की मौत के बाद भाभी से किया था विवाह, शराब पीने से बड़ा विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में पत्नी से विवाद होने के बाद पति ने घर के आंगन में लगे जाल में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर पत्नी मौके पर पहुंच गई। सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने छत के रास्ते घर में जाकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मोहल्ला राठौर नगर निवासी दीवान सिंह (28) मजदूरी का काम करता था। वह शराब पीने का आदी था। बड़े भाई की मौत के बाद उसने बड़े भाई की पत्नी से ही शादी कर ली थी। बड़े भाई के दो बच्चे थे। जिन्हें उसने अपना लिया। इसके बाद वह शराब पीकर आए दिन पत्नी को पीटने लगा। मार्च में भी उसने शराब के नशे में पत्नी की पिटाई की थी। जिसमें पुलिस से शिकायत की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई की थी। रविवार की रात भी उसने शराब पीकर विवाद किया तो पत्नी किसी रिश्तेदार के यहां चली गई। दीवान सिंह ने फोन कर उसे बुलाया था, लेकिन पत्नी से आने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उसने घर में बंद होकर आंगन में लगे जाल में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पत्नी मौके पर आ गई। जानकारी मिलने पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया तो वह फंदे से झूल रहा था। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि पत्नी से विवाद होने पर पति ने जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
भाई ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक के भाई धर्मवीर ने बताया कि नीतू की शादी पहले बड़े भाई विमलेश के साथ हुई थी। विमलेश की मौत के बाद दीवान सिंह ने सर्वसम्मति से उससे शादी कर ली थी। तीन दिन पहले झगड़ा करने के बाद नीतू घर से सारा जेवर लेकर फरार हो गई थी। उसके सालों ने पिटाई के बाद फांसी पर लटकाकर उसकी हत्या कर दी है।