फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hundred per cent disposal problems: DM

सौ फीसदी होगा समस्याओं का निस्तारण: डीएम

Wed, 02 Mar 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 02 Mar 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Hundred per cent disposal problems: DM
तहसील दिवस की समस्याओं का शतप्रतिशत निस्तारण किया जाएगा। जनता दरबार में पहुंचने वाले हर फरियादी की समस्याओं का समाधान होगा। यह बातें जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने कहीं। उन्होंने बताया कि एक मार्च को तहसील दिवस टूंडला में कुछ फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका। जिले में हर तहसील दिवस में निस्तारण की प्राथमिकता के लिए विभागों को निर्देशित किया जाएगा। जनता दरबार का लक्ष्य समस्याओं के निस्तारण का है। लखनऊ में एक मार्च को मुख्य सचिव आलोक रंजन के साथ सेंगुर नदी के कायाकल्प पर चर्चा कर लौंटी डीएम ने बताया कि विलुप्त हो रही सेंगुर नदी का कायाकल्प किया जाएगा। इस कार्य को कई विभाग मिलकर करेंगे।  बताते चलें कि तहसील दिवस के दिन डीएम निधि केसरवानी लखनऊ में मुख्य सचिव के साथ बैठक में थीं। इस दौरान सीडीओ ने प्रभारी जिलाधिकारी के रुप में तहसील दिवस की अध्यक्षता की थी। डीएम के गैर मौजूदगी के चलते समस्याओं के निस्तारण की गति मंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed