{"_id":"5798c0724f1c1bd66021e14f","slug":"houses-can-be-expensive-buy-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंहगा हो सकता है मकान, दुकान खरीदना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंहगा हो सकता है मकान, दुकान खरीदना
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 27 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
बैनामा कराते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में एक बार फिर घर, दुकान, बहुमंजिला फ्लैट खरीदना महंगा हो सकता है। कारण प्रशासन एक अगस्त से नई सर्किल दरें लागू करने की तैयारी में है। इसके लिए मांगी गई आपत्तियों के निस्तारण का काम चल रहा है।
वहीं जिले में जमीन के बढ़ रहे सर्किल रेट कालोनाइजर, बिल्डिरों के साथ आमजन को नहीं भा रहे हैं। यही कारण है कि प्रस्तावित सर्किल रेट को लेकर सदर तहसील में ही 29 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। बता दें कि शासन के निर्देश पर जनपद भर में सर्वे कर नई सर्किल दरें तैयार कर ली गई हैं। सूत्रों के मुताबिक सदर तहसील के अंतर्गत कृषि योग्य भूमि पर 30 से 40 प्रतिशत, हाईवे, मुख्य मार्गों से सटे स्थानों, बहुमंजिला इमारतों के साथ कामर्शियल भवनों की सर्किल रेट 15 से 20 प्रतिशत, सर्वाधिक प्लाटिंग वाले एरिया में 20 से 30 प्रतिशत सर्किल दरें बढ़ने जा रही हैं। बहुमंजिला इमारतों में आर्चिड ग्रीन में 50 प्रतिशत, आर्चिड ब्लू में 40 प्रतिशत, ग्रीन स्टेट में 25 प्रतिशत, गुंजन अपार्टमेंट में 50 प्रतिशत, जिंजर अपार्टमेंट में 25 प्रतिशत, रामाकृष्णा अपार्टमेंट में 45 प्रतिशत तक वृद्धि हो सकती है। सर्किल दरों की इस वृद्धि को लेकर कालोनाइजरों, बिल्डरों के साथ आमजन में बेचैनी है। कारण जमीन की दरें पहले से ही अधिक हैं। ऐसे में लोग जमीन, बहुमंजिला इमारतों में फ्लैट खरीदने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। आशीष मित्तल द्वारा जिजंर अपार्टमेंट, केशव माधव द्वारा प्लेटिना हाइट्स सहित अन्य कालोनाइजरों ने डीएम को सौंपी आपत्ति में सर्किल दरें कम करने की मांग की है।
इनसेट
50 प्रतिशत से भी कम हुए बैनामा
शासन द्वारा हर साल सर्किल रेट बढ़ाने का असर प्रतिवर्ष होने वाले बैनामों की संख्या पर भी पड़ा है। देखें तो पिछले साल जुलाई महीने में सदर तहसील में कुल 1356 बैनामा कराए गए थे। इस साल 26 जुलाई तक मात्र 662 बैनामा ही हो सके हैं। सर्किल रेट बढ़ने की आशंका से तहसील में बैनामा कराने वालों की भीड़ दिन-ब-दिन कम होती जा रही है।
विज्ञापन
इनसेट
क्या कहते हैं अधिवक्ता
रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुन्नेशपाल सिंह का कहना है कि जनपद में सर्किल रेट ज्यादा है। इसे बढ़ाने के बजाय कम किया जाना चाहिए। सर्किल रेट बढ़ने से बैनामा होने कम हो गए हैं।