फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Household belongings crushed as house roof collapses; family members escape unharmed.

Firozabad News: मकान की छत गिरने से दबा घरेलू सामान, बच गए परिवार के लोग

Sun, 23 Aug 2026 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 23 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Household belongings crushed as house roof collapses; family members escape unharmed.
जसराना। थाना क्षेत्र के ग्राम पचवा में शनिवार तड़के एक मकान गिर गया। गनीमत रही कि शुक्रवार रात बिजली कट जाने के कारण परिवार घर के बाहर सो रहा था। इससे परिवार के सदस्य बच गए। हादसे में मकान के अंदर रखा सारा घरेलू सामान मलबे में दबकर पूरी तरह नष्ट हो गया है।
विज्ञापन


गांव पचवा निवासी बुजुर्ग महिला शकुंतला देवी (60) अपने पुत्र गुड्डू, पुत्रवधू पूजा देवी, नाती आर्यन और नातिन हेमलता के साथ गांव स्थित मकान में रहती हैं। परिजन ने बताया कि शुक्रवार रात गांव में बिजली आपूर्ति बंद थी। गर्मी से बचने के लिए परिवार के सभी सदस्य मकान के अंदर सोने के बजाय बाहर खुले में सो गए थे। तड़के 4 बजे अचानक मकान की पक्की छत तेज आवाज के साथ भरभराकर नीचे गिर पड़ी। गनीमत रही कि कोई भी सदस्य अंदर मौजूद नहीं था। घर के भीतर रखा अनाज, बर्तन और कपड़े मलबे के नीचे दबकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय प्रशासन और राजस्व टीम से मौके का मुआयना कर पीड़ित गरीब परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता व आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed