फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   House-to-door Dastak campaign will be run in 564 panchayats today and tomorrow

564 पंचायतों में आज और कल चलेगा घर-घर दस्तक अभियान

Sun, 26 Sep 2021 10:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
House-to-door Dastak campaign will be run in 564 panchayats today and tomorrow
फिरोजाबाद। डेंगू, मलेरिया एवं वायरल की रोकथाम के लिए जिले की 564 ग्राम पंचायतों में दो दिवसीय विशेष अभियान सोमवार और मंगलवार को चलाया जाएगा। इस दौरान निगरानी टीमें घर-घर दस्तक देकर घरों के अंदर जमा पानी की निकासी कराएंगी। डीएम चंद्र विजय सिंह ने अभियान के लिए जिले की सभी 564 ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी तैनात किए हैं। सभी नोडल अफसरों को पांच-पांच फोटो अपलोड करने होंगे। सर्वोत्तम काम करने वाली दस टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल में घर-घर दस्तक देकर घरों के अंदर जमा पानी निकासी का अभियान का पहला चरण काफी सफल रहा था। हालांकि बारिश के साथ ही डेंगू, मलेरिया एवं वायरल के मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर डीएम ने जिले में अभियान को दो दिन तक संचालित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

27 एवं 28 सितंबर सुबह नौ बजे से नोडल अधिकारी के निर्देशन में निगरानी टीमें घर-घर जाकर घरों में पुराने टायर, गमलों के साथ फ्रिज की ट्रे में एकत्रित पानी को बाहर सूखे स्थान पर फिकवाएंगे। इसके साथ ही फुल बाजू की शर्ट को पहनाने के साथ मच्छरों से बचाव को खास सावधानी बरतने की हिदायत दी जाएगी। डीएम ने प्रत्येक ब्लॉक के हिसाब से फोटो अपलोड करने के लिए स्टाफ तैनात किया है। डीएम ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed