फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   hotspot

हॉट स्पॉट एरिया का डीएम,एसएसपी ने किया सघन निरीक्षण,होम डिलेवरी की दुकाने बढ़ाने का आदेश

Sat, 18 Apr 2020 09:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
hotspot
हॉटस्पॉट एरिया थाना रसूलपुर के सामने हाइवें पर वाहनों की चेकिंग कराते एसपीसिटी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। हॉटस्पॉट इलाके का डीएम चंद्र विजय सिंह और एसएसपी सचिंद्र पटेल ने शनिवार को सुबह निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने होम डिलीवरी की दुकानों की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए। वहीं लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही शनिवार को डीएम चंद्र विजय सिंह और एसएसपी सचिंद्र पटेल ने एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह एवं नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह,सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह के साथ शहर के हॉटस्पॉट इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने इममाबाड़ा के साथ ही नालबंद चौकी के पास होली वाली भट्ठी की ओर जाने वाले मार्ग पर जाकर कुछ लोगों से बात की।
विज्ञापन

क्षेत्रीय नागरिकों ने होम डिलीवरी से सामान नहीं पहुंचने और काफी कम दुकानें होने की बात कही तो डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट को क्षेत्र में दुकानें बढ़ाने के आदेश दिए। डीएम ने क्षेत्रीय नागरिकों से कहा कि घरों में रहें और लॉकडाउन का पालन करें। सामान की आपूर्ति घरों में की जाएगी। इधरख् थाना प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि हॉटस्पॉट एरिया में कुछ दुकानों को बढ़ोत्तरी किए जाने के लिए आदेश मिले हैं। इसके हिसाब से दुकानों को स्थापित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed