फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hospital will not be able to run by putting a board of renowned doctors

Firozabad News: नामी चिकित्सकों का बोर्ड लगाकर नहीं चला सकेंगे अस्पताल

Thu, 27 Apr 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 27 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Hospital will not be able to run by putting a board of renowned doctors
फिरोजाबाद। नामी चिकित्सकों के बोर्ड लगाकर मरीजों को ठगने का गोरखधंधा चलाने वाले निजी अस्पतालों पर नकेल कसी जाएगी। लाइसेंस का नवीनीकरण कराने से लेकर नए अस्पताल के पंजीकरण तक में अब सभी के प्रपत्रों का ब्योरा ऑनलाइन कर दिया जाएगा। इससे बड़े डाक्टरों का नाम फर्जी तौर पर इस्तेमाल करने वालों की पोल खुल जाएगी। पकड़े जाने पर स्वास्थ्य महकमा ऐसे संचालकों पर कार्रवाई भी करेगा।
विज्ञापन


जनपद में हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, क्लीनिक और पॉलिक्लीनिक संचालकों ने लखनऊ,और दिल्ली एम्स तक के चिकित्सकों के नाम के बोर्ड लगा रखे हैं। हकीकत यह होती है कि जिन डाक्टरों के नाम दिए होते हैं उनकी जगह पर स्थानीय चिकित्सक ही उपचार करते हैं। अधिकांश अस्पतालों में बाहर के डॉक्टर नहीं आते हैं।
विज्ञापन


शासन ने इस बार निजी अस्पतालों के नवीनीकरण में नया नियम लागू कर दिया है। हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, क्लीनिक और पॉलिक्लीनिक के नवीनीकरण के दौरान डॉक्टरों का नाम ऑनलाइन किए जाएंगे। नवीनीकरण की जांच के दौरान फर्जी तरीके से नामी डॉक्टरों का नाम बोर्ड पर लिखाने वालों का लाइसेंस निरस्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



धड़ल्ले से चल रहे अवैध अस्पताल
जनपद में सैकड़ों अस्पताल धड़ल्ले से चल रहे हैं। शासन ने जिन अवैध अस्पतालों की सूची जारी की थी, उनको भी स्वाथ विभाग बंद नहीं करा सका। सिर्फ नोटिस देकर पल्ला झाड़ लिया।



अधिकांश नर्सिंग होम बाहरी चिकित्सकों के भरोसे संचालित हो रहे हैं। उनके स्थान पर स्थानीय डॉक्टर ही इलाज करते पाए जाते हैं। इस बार नवीनीकरण के दौरान ही ऐसे अस्पताल संचालकों का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। - डॉ. नरेंद्र कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed