फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   hospital

बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित मिले प्राइवेट अस्पताल को किया सीज

Wed, 28 Oct 2020 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
hospital
पुष्पाजंलि अस्पताल में निरीक्षण को पहुंचे एसीएमओ डा. विनोद कुमार। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नगर मजिस्ट्रेेट कुंवर पंकज सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित प्राइवेट अस्पताल पर छापा मारकर सील कर दिया।
विज्ञापन

प्रदूषण विभाग से एनओसी न मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने नगला बरी स्थित अस्पताल सहित 12 अन्य हॉस्पिटलों का लाइसेंस निरस्त किया था। नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि 19 अक्तूबर को पुष्पांजलि अस्पताल का निरीक्षण किया गया था। उस समय अस्पताल में कोई स्टाफ और मरीज भर्ती नहीं था। अस्पताल संचालक से 21 अक्तूबर को शपथ पत्र मांगा था कि अस्पताल बंद है। अगर खुला पाया जाए तो कार्रवाई की जाए। मंगलवार को अस्पताल में पहुंची टीम ने पुष्पांजलि अस्पताल पर नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई की गई। टीम ने देखा कि यहां पर एक महिला भर्ती थी। जिसका 25 अक्तूबर को प्रसव हुआ। टीम ने अस्पताल को सीज कर दिया है। नोडल अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि अवैध रूप से अस्पताल संचालित किए जाने पर संबंधित संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। फिलहाल अस्पताल को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed