फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Honorarium increased for the district's 2,641 Anganwadi workers and 5,044 helpers.

Firozabad News: जिले की 2641 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व 5044 सहायिकाओं का बढ़ा मानदेय

Tue, 08 Sep 2026 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 08 Sep 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Honorarium increased for the district's 2,641 Anganwadi workers and 5,044 helpers.
पालीवाल हॉल में मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनती विधायक मनीष असीजा,महापौर कामिनी राठौर,डीएम एवं स - फोटो : पालीवाल हॉल में मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनती विधायक मनीष असीजा,महापौर कामिनी राठौर,डीएम एवं सीडीओ सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री,सहायिका। स्रोत विभाग
फिरोजाबाद। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में चार हजार बढ़ाकर 12 हजार रुपया प्रतिमाह, सहायिकाओं के मानदेय में दो हजार की बढ़ोतरी करके छह हजार रुपया प्रतिमाह मिलेगा। एक स्मार्टफोन, एक अतिरिक्त साड़ी के साथ पांच-पांच लाख तक का कैशलैश उपचार की सुविधा मिलेगी। जिले की 2641 कार्यकर्ताओं एवं 5044 सहायिकाओं को इसका लाभ मिलेगी।
विज्ञापन

नगर निगम के पालीवाल हॉल सहित जिले की चार तहसीलों के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कार्यकर्ता को सुनाया गया। कार्यकर्ता का मानदेय आठ हजार से बढ़ाकर 12 हजार एवं सहायिकाओं के मानदेय को चार हजार से बढ़ाकर छह हजार किए जाने की घोषणा की तो पालीवाल हॉल तालियों से गूंज उठा। जिले की वर्तमान में 2439 आंगनबा़ड़ी कार्यकत्री,4322 सहायिकाएं एवं नव चयनित 202 आंगनबाड़़ी एवं 722 सहायिकाओं को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विधायक मनीष असीजा,महापौर कामिनी राठौर,डीएम संतोष कुमार शर्मा,सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बेहतर काम करने के लिए सुनीता पटेल, सहाना, प्राची, रूचि और बेबी को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया। कई माताओं की गोद भराई कार्यक्रम किया गया। इस दौरान डीपीओ केशरीनंदन तिवारी,पल्लवी दीक्षित, तान्या शर्मा, लवी, ज्योति, नीतू मिश्रा, रूही नाज, छाया रानी, मधु और राधा, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत 5000 व 6000 का डमी चेक बच्चों के पोषण में सुधार हेतु बच्चों के माता पिता को प्रदान किया गया। इस दौरान कैला देवी,संजू, मोहिनी लता, राजकुमारी, रीता राजपूत,दीक्षा, खुशबू, काजल और ज्योति की गोद भराई की। युवराज आध्या का अन्न प्रासन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed