{"_id":"6446ca9328f452625704681a","slug":"honor-of-farmers-and-social-workers-who-donate-straw-firozabad-news-c-25-1-135509-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: राशन की दुकान पर कम मिला स्टॉक, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: राशन की दुकान पर कम मिला स्टॉक, केस दर्ज
Mon, 24 Apr 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
राशन की दुकान पर कम मिला स्टॉक, केस दर्ज
नारखी। थाना नारखी के गांव आतीपुर में स्थित रजनी देवी की राशन की दुकान का जांच पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार ने की। दुकानदार के देवर राहुल सिंह के द्वारा वितरण एवं स्टाक रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया गया। भौतिक सत्यापन के दौरान 15 किलोग्राम चावल एवं गेहूं नहीं मिला। जांच के दौरान दुकान पर राशन सामिग्री का वितरण होने के बाद दुकान पर 7.47 क्विंटल गेहूं तथा 28.25 क्विंटल चावल का स्टाक कम मिला। इससे साफ जाहिर है कि उक्त राशन विक्रेता के द्वारा राशन सामिग्री की कालाबाजारी की गई है। कालाबाजारी किए जाने के कारण राशनकार्ड धारकों को राशन सामिग्री नहीं मिल सकी है। पूर्ति निरीक्षक ने पूरी स्थिति से जिलाधिकारी रवि रंजन को अवगत कराया। जिलाधिकारी के आदेश पर उक्त राशन दुकान संचालिका रजनी देवी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कराया है। संवाद
नवीनीकरण नहीं कराने वाली समितियों के लाइसेंस होंगे निरस्त
फिरोजाबाद। जिले में खाद एवं बीज की बिक्री करने वाली साधन सहकारी समितियों में जिन्होंने लाइसेंस के नवीनीकरण नहीं कराया है। उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई कृषि विभाग की ओर से की जा रही है।
जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने कहा कि जो समितियां लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराएंगी उनका लाइसेंस निरस्त हो जाएगा। इसके साथ ही पीओएस मशीन की आईडी भी बंद हो जाएगी। बताते हैं कि इस तरह की स्थिति केसरी, रसूलपुर,मोहम्मदी, आटेपुर, जलोपुरा, आनंदपुर करकौली,पचवान,कारीखेड़ा, रुधैनी,तिलियानी शामिल हैं। संवाद