फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Honor and Shabad Kirtan observed unbroken text of Lights

अखंड पाठ साहब और शबद कीर्तन कर मनाया प्रकाशोत्सव

Thu, 05 Jan 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Thu, 05 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Honor and Shabad Kirtan observed unbroken text of Lights
गुरु गोविंद सिंह जयंती पर कार्यक्रम
सिखों के दसवें श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे पर गुरुवार को अखंड पाठ साहब और शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अटूट लंगर का स्वाद चखा।
विज्ञापन

श्री गुरु गोविंद महाराज के प्रकाशोत्सव का शुभारंभ 30 दिसंबर को नगर कीर्तन साथ शुरू हुआ, जो दो जनवरी तक चला। इसके बाद समाज के कई घरों में अरदास हुई और इसी क्रम में प्रसाद वितरित किया गया। तीन जनवरी की सुबह गुरुद्वारे में अखंड पाठ साहब का आरंभ हुआ। इसकी सेवा महेंद्र कौर, सुरिंदर जीत सिंह, जगजीत सिंह, जसवीर सिंह बग्गा ने की। जयपुर से आए रागी जत्था ज्ञानी आेंकार सिंह, ज्ञानी हरमिंदर सिंह और करनैल सिंह ने शबद कीर्तन किया। दोपहर में अखंड पाठ साहब का समापन हुआ। इसके बाद अटूट लंगर में सैकड़ों लोगों ने लंगर का स्वाद चखा। गुरुद्वारे के प्रधान हरवंश सिंह मल्होत्रा ने गुरुजी की जीवनी पर प्रकाश डाला। संचालन बलवंत सिंह सलूजा ने किया। बच्चों ने रात में आतिशबाजी का आनंद लिया। प्रबंधक राजेंद्र सिंह मल्होत्रा ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन


गुरु गोविंद सिंह जयंती पर गोष्ठी का आयोजन
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। बजरंग दल के विभाग संयोजक वीनेश शर्मा की अध्यक्षता में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वीनेश भाई ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज ने मुगलों के शासनकाल में देश की आजादी के लिए अपना जीवन दांव पर लगा दिया। उन्होंने अपने बेटों को भी बलिदान कर दिया। बैठक में आचमन उपाध्याय, बंटू दिवाकर, सुनील राठौर, संतोष बाबा, नितिन जैन, रमेश गुप्ता, महेश, बबलू दिवाकर, हरीश भाई, राजेंद्र बघेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed