फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Holika Dahan will be done at 1842 places in the district

जिले में 1842 स्थानों पर किया जाएगा होलिका दहन

Fri, 11 Mar 2022 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will be done at 1842 places in the district
गांधी पार्क मैदान में रखी गई होली - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद पुलिस प्रशासन ने अब होली को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में 1842 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। जिले में होली का त्योहार भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रहेगी। मिश्रित आबादी वाले जिन स्थानों पर होलिका दहन होगा, वहां पर पुलिस बल तैनात कर दिया जाएगा। जिससे रंगों के त्योहार पर किसी तरह का विवाद न हो।
विज्ञापन

होलिका दहन को मात्र छह दिन का समय शेष रह गया है। बृहस्पतिवार को जिले के 1842 स्थानों पर होली रखी जाने के साथ ही 18 मार्च (शुक्रवार) अल सुबह होलिका दहन किया जाएगा। एसएसपी आशीष कुमार तिवारी द्वारा जनपद के समस्त थानेदारों को निर्देश जारी कर दिए गए है। जिससे होली पर जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन

मेयर नूतन राठौर ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में जिन स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। वहां पर होली रखने से पूर्व नगर निगम द्वारा रंगोली सजाई जाएगी। इस बीच शहर की सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान रहेगा। जिससे गदंगी के बीच शहरवासियों को होली का त्योहार न मनाना पड़े। त्योहार पर शहर के लोगों को पानी की सप्लाई यथावत मिलती रहे। इसके लिए जलकल विभाग के साथ बैठक की जाएगी। जिन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई वर्तमान में नहीं पहुंच रही है। वहां पर टैंकरों से सप्लाई भेजने की व्यवस्था नगर निगम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed