{"_id":"8ae0ad17611d0424e968865e5d3f816f","slug":"hitec-has-met-detainees-in-prison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेक हुई जेल में बंदियों से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेक हुई जेल में बंदियों से मुलाकात
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में सजा काट रहे बंदियों के परिवारीजन अब दुनिया के किसी भी कोने से मुलाकात का समय निश्चित कर सकेंगे। इसके लिए परिवारीजन बिना जेल के चक्कर लगाए भविष्य की किसी भी तारीख के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराएंगे। अनुमति मिलने के बाद आसानी से परिवारीजनों की बंदियों से मुलाकात हो सकेगी। जिले में प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी।
फीरोजाबाद जिला कारागार अधीक्षक पीएन पांडे ने बताया फीरोजाबाद जिला कारागार में बंदियों से मुलाकात की व्यवस्था हाईटेक कर दी गई है। परिवारीजनों को बंदी से मुलाकात करने के लिए सुबह लाइन की कतार में लगना नहीं पड़ेगा। बिना परेशानी और अधिक समय गंवाए अपनों से मुलाकात हो जाएगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए परिवारीजन पहले वेबसाइट पर जाकर जरूरी जानकारियां भरेंगे। इसके बाद बंदी की मुलाकात की मंजूरी अथवा न मंजूरी का जवाब मेल से परिवारीजनों को प्रेषित किया जाएगा। यदि मंजूरी मिली तो प्रवेश पत्र डाउनलोड हो सकेगा। उस प्रवेश पत्र से बंदियों से मुलाकात हो सकेगी। इस प्रक्रिया से मिलने वालों को समय की बचत होगी। साथ ही घर बैठे जान सकेंगे कि उनकी मुलाकात संभव है अथवा नहीं। कंप्यूटर एवं स्मार्ट फोन की सहायता से परिवारीजन इसका लाभ उठा सकेंगे।
इस वेबसाइट पर होगा रजिस्ट्रेशन
ईपीआरआईएसओएनएस डॉट इन को टाइप करते ही पेज खुल जाएगा। इस पर दिए गए मोबाइल नंबर पर पासवर्ड प्रेषित किया जाएगा। इस पासवर्ड के प्रयोग से परिवारीजनों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
जेल में बंदी से मुलाकात के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन मंगलवार से शुरू हो गए हैं। घर बैठे पता लग जाएगा कि मिलना संभव है अथवा नहीं। इससे जेल के आसपास बेवजह भीड़ नहीं लगेगी। सुरक्षा की दृष्टि से भी यह कदम अच्छा होगा।
पीएन पांडेय, जेल अधीक्षक