{"_id":"5d2a21ca8ebc3e6c926abe31","slug":"helth-ambulance-firozabad-news-agr39597741","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस को किया अत्याधुनिक, हेल्प बटन दबाते ही मुसीबत में मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस को किया अत्याधुनिक, हेल्प बटन दबाते ही मुसीबत में मिलेगी मदद
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में खडी नई 108 एंबुलेंस। अमर उजाला
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए 24 घंटे तत्पर रहने वाली 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा को हाईटेक बना दिया है। इसमें अलग से हेल्प बटन लगाए गए हैं, जो मुसीबत में काम आएंगे। अगर किसी मरीज या ड्राइवर को मुसीबत दिखती है तो हेल्प बटन दबाते ही 10 मिनट में राहत दल एंबुलेंस की ट्रेकिंग कर मौका स्थल पर पहुंच जाएगा।
102 व 108 एंबुलेंस के अलावा एएलएस एंबुलेंस को मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हाईटेक बनाया ज रहा है। नए फीचर स्टॉल किए जा रहे हैं, मुसीबत में बड़े काम आएंगे। इसमें हेल्प बटन अलग सुविधा है। एंबुलेंस के प्रभारी बृजमोहन त्रिपाठी ने बताया कि जो नई एंबुलेंस आई हैं, वो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं।
इन एंबुलेंस में चार हेल्प बटन उपलब्ध कराए गए हैं। एक चालक सीट के पास है और बाकी तीन मरीज वाले चेंबर के पास। ये बटन सीधे सिग्नल प्रणाली की मदद से लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम से जुड़े हैं।
विज्ञापन
यदि एंबुलेंस का हादसा हो जाता है या फिर एंबुलेंस कहीं फंस जाती है और अन्य संचार सेवाएं बंद हो जाती हैं तो इस बटन का प्रयोग किया जाएगा। इस बटन को दबाते ही कंट्रोल रूम को सूचना पहुंच जाएगी। बाद में कंट्रोल रूम जीपीएस की मदद से लोकेशन को तलाश कर मौके पर दूसरी एंबुलेंस को 10 मिनट में भेजने का कार्य करेगा।
जाम मिलने पर चालक खुद खाली कराएंगे रास्ता
अगर कहीं जाम मिलता है। एंबुलेंस में गंभीर मरीज है। सायरन तो सभी एंबुलेंस में होता है। मगर आधुनिक एंबुलेंस में एनाउंसमेंट सिस्टम की सुविधा दी गई है। जिसे चालक या ईएमटी एनाउंस करके लोगों से आग्रह कर रास्ता खुलवाएंगे।
एएलएस एंबुलेंस में और भी हाईटेक व्यवस्थाएं
फिरोजाबाद। एएलएस एंबुलेंस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) में और भी हाईटेक व्यवस्थाएं हैं। इसमें सभी नई एंबुलेंस में हेल्प बटन है। फ्रीजर, बेंटीलेटर भी उपलब्ध है। बेंटीलेंटर में सबसे महत्वपूर्ण पैरामॉनिटर है। फोल्डिंग स्ट्रेचर की सुविधा उपलब्ध है। अब तीमारदारों को एंबुलेंस से मरीजों को उठाना नहीं पड़ेगा।
11 नई एंबुलेंस मिलने की उम्मीद
फिरोजाबाद। 11 नई एंबुलेंस जनपद में जल्द मिलेंगी। कंडम एंबुलेंस से मरीजों को मुक्ति मिल जाएगी। नई एंबुलेंसों में यह सभी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। आगामी सप्ताह में यह एंबुलेंस जनपद में आ सकती हैं।