फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Helmets do not sit behind the driver leave alone

पीछे बैठने वाला तो छोड़िए चालक भी नहीं लगाते हेलमेट 

Fri, 24 Jun 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 24 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Helmets do not sit behind the driver leave alone
दुपहिया वाहन चालक हेलमेट नहीं लगाते
यूपी में अब दोपहिया पर पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य कर दिया है। लेकिन सुहाग नगरी में दोपहिया पर पीछे बैठने वालों को तो छोड़ें खुद वाहन चलाने वाले हेलमेट नहीं पहनते। पुलिस की आंखों के सामने से दोपहिया वाहन पर चार से पांच लोग बिना हेलमेट लगाए निकल जाते हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। यूं कहें यहां पुलिस हेलमेट के नियम का पालन करा ही नहीं पा रही है।  चेकिंग के दौरान पुलिस को बिना हेलमेट के बाइक चलाते दो या तीन ही लोग मिलते हैं। जबकि कागज और बिना नंबर प्लेट की बाइकों की संख्या 50 से 60 के बीच होती है।  
विज्ञापन

अभी नया नियम लागू नहीं हुआ है लेकिन वाहन चालक के लिए हेलमेट अनिवार्य है इस पुराने नियम का भी शुक्रवार को कहीं पालन होता नहीं दिखा। सुभाष तिराहे पर पुलिस की मौजूदगी में लोग जहां यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे, वहीं एक बाइक पर तीन से पांच व्यक्ति सवार थे। बाइक पर पीछे बैठे युवक द्वारा हेलमेट का प्रयोग करना तो दूर की बात 90 फीसदी बाइक चालकों के पास हेलमेट नहीं था। 
विज्ञापन


हेलमेट होता तो बचने की थी गुंजाइश 
- गुरुवार रात सिरसागंज के गांव बहादुरपुर के समीप बाइक के पेड़ से टकराने से युवती सहित दंपति की मौत हो गई थी। हादसे के दौरान न तो युवक हेलमेट पहने था और न उसकी साली और पत्नी। यदि हेलमेट होता तो शायद तीनों की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मक्खनपुर के पाइनियर चौराहा के समीप ट्रैक्टर सवार ने दो बाइक पर सवार पांच लोगों को रौंद दिया था। मरने वालों में पिता पुत्रों के साथ एक वृद्ध शामिल था। इसमें से एक भी व्यक्ति हेलमेट नहीं पहने था। पांचों लोगों की मौत का कारण सिर में चोट लगना बताया गया था। 
- लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव गुदाऊं के समीप मार्ग पर खड़ी ट्राली से बाइक सवार तीन युवक टकरा गए थे। तीनों में से एक भी युवक हेलमेट नहीं पहने था। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। युवक लांधी धीरपुरा से दावत खाकर घर लौट रहे थे। 
- जसराना के गांव नगला धन सिंह और पाढ़म के समीप ट्रक ने दो बाइक सवार चार लोगों को रौंद दिया था। चारों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक भी युवक हेलमेट नहीं पहने था। 


कानून का पाठ पढ़ाने वाले खुद नहीं करते पालन
शुक्रवार दोपहर सुभाष तिराहा से ट्रैफिक पुलिस का एक सिपाही आसफाबाद की ओर काफी तेज गति से बाइक लेकर गुजरा। उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था।  ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि जब कानून का पालन कराने वाले खुद कानून तोड़ेंगे तो आम आदमी कैसे पालन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed