फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   health

बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं: मात्र दो डॉक्टरों के सहारे ओपीडी

Thu, 21 May 2020 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
health
जिला अस्पताल में सामाजिक दूरी के साथ बैठी महिला मरीज अपनी वारी का इंतजार करती हुई - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। देश में कोरोना महामारी को लेकर अफरा-तफरी का माहौल है। दिन-प्रतिदिन संक्रमण के बढ़ते मरीज बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की ओर इशारा कर रहे हैं। बदहाली का आलम यह है कि मात्र दो डॉक्टरों के सहारेे ओपीडी संचालित की जा रही है। लॉकडाउन के बीच सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए ओपीडी शुरू की जा चुकी है। सौ शैय्या अस्पताल को कोविड आइसोलेशन ब्लॉक बना दिया गया है। जिला अस्पताल में महिला ओपीडी बनाई गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही सरकारी ट्रॉमा सेंटर के समीप संचालित होने वाले आयुष विंग अस्पताल को बंद कर वहां पर जिला अस्पताल की ओपीडी सेवा शुरू कर दी गई हैं। इसके बाद भी मरीज भटकने को विवश हो रहे हैं। आयुष विंग अस्पताल में संचालित ओपीडी में जहां बुधवार को 164 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे। वहीं मंगलवार को इन मरीजों की संख्या 183 थी। जबकि सोमवार को 252 मरीज अस्पताल पहुंचे थे। इसके बाद भी जिला अस्पताल में ओपीडी में चिकित्सकों की संख्या में इजाफा न करते हुए मात्र दो चिकित्सकों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

पानी की नहीं है व्यवस्था
लॉकडाउन के बीच जहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरु हुई हैं। तो पारा भी चढ़ने लगा है। ऐसे में अस्पताल परिसर के अंदर कहीं पर भी पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। मरीज और तीमारदारों के साथ स्वास्थ्य कर्मचारी भी पानी के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कराने पहुंची 65 गर्भवती महिलाएं
बृहस्पतिवार को 65 गर्भवती महिलाएं जिला अस्पताल पहुंची। जिनकी गेट पर ही एंट्री की जा रही थी। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन भी कराया जा रहा था। इनमें से कुछ तो जांच व कुछ अल्ट्रासाउंड कराने को आईं थीं।
करना पड़ रहा इंतजार
सविता नगर निवासी सुमन की आठ माह से एक भी जांच नहीं हुई थी। सुबह नौ बजे करीब जांच के लिए अस्पताल पहुंचीं। 22 महिलाओं के बाद उनका नंबर था। जिसके चलते वह अस्पताल परिसर में एकांत स्थान पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करने लगी।
आशा के साथ जांच कराने आई
न्यू रामगढ़ निवासी राधा सात माह की गर्भवती होने के साथ ही उनकी केवल एक बार ही जांच हो पाई है। लॉकडाउन के बीच समय से जांच न होने के कारण राधा को गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर चिंता थी। बृस्पतिवार को वह आशा के साथ जिला अस्पताल जांच के लिए पहुंचीं।

तीन घंटे तक करना पड़ा इंतजार
न्यू रामगढ़ निवासी काजल भी जांच के लिए अस्पताल पहुंचीं। लेकिन भीड़ होने के कारण उनको करीब तीन घंटे तक अस्पताल में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण प्राइवेट अस्पताल में भी जांच नहीं करा पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed