{"_id":"5e41a8538ebc3ee5ee52d5ac","slug":"health-and-welness-firozabad-news-agr4288907123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के जरिए गांव में देंगे फिट इंडिया का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के जरिए गांव में देंगे फिट इंडिया का संदेश
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फिट इंडिया मूवमेंट से अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को जोड़ दिया गया है। इनके माध्यम से गांवों में लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा।
इसके लिए स्वास्थ्यकर्मी चर्चा-परिचर्चा के साथ ही प्रश्नोत्तरी का माध्यम अपनाएंगे। जिसमें व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण एवं खानपान संबंधी सलाह, नियमित व्यायाम, परिवार नियोजन, शौचालय के प्रयोग के साथ ही स्वस्थ जीवन शैली के तौर तरीके बताएंगे। आवश्यकता पड़ने पर आरोग्य मेले में बीमार लोगों का इलाज कराया जाएगा।
जिले में संचालित 30 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर कार्यरत कर्मियों को एक प्रोफार्मा दिया गया है। समुदाय आधारित मूल्यांकन प्रपत्र के माध्यम से इससे गांवों में रह रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटानी होगी। जिससे ऐसे लोगों पर फोकस होगा, जो किसी बीमारी से ग्रस्त हैं। इन लोगों को आरोग्य मेले में लाकर इलाज कराया जाएगा। हर माह दो ऐसे कार्यक्रम होंगे। इसके अतिरिक्त आठ मार्च को महिला दिवस, सात से 14 मार्च के बीच स्वास्थ्य दिवस, 31 मई तंबाकू निषेध दिवस, 21 जून को योग दिवस, 11 जुलाई को जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
डीसीपीएम रवि कुमार का कहना है कि हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत जागरुकता शिविर लगाए जाएंगे। इस संबंध में शासन का पत्र आया है।
यह होंगे इंतजाम
- शिविर में पंजीकरण पटल बनाया जाएगा।
- चिकित्सक पटल लगाकर मरीजों का पंजीकरण किया जाएगा।
- आशा, दवा काउंटर आदि बनाए जाएंगे।