फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   He touched his feet calling him uncle, made him sit on the bike and handed over the gold necklace.

Firozabad News: चाचा कहकर पैर छुए, बाइक पर बैठाया और सोने का हार पार

Sat, 22 Aug 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 22 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
He touched his feet calling him uncle, made him sit on the bike and handed over the gold necklace.
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र ग्राम दुगना निवासी एक किसान को दो टप्पेबाजों ने अपना शिकार बना लिया। गिरवी रखा सोने का हार बैंक से छुड़ाकर गांव लौट रहे एक किसान को रास्ते में मिले टप्पेबाजों ने पैर छूकर चाचा कहा और लिफ्ट के बहाने बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद चकमा देकर जेब से सोने का हार पार कर लिया और रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन

ग्राम दुगना निवासी गिरीश चंद ने बताया कि रक्षाबंधन के पर्व से पूर्व परिवार का गिरवी रखा सोने का हार छुड़ाकर टेंपो से वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह गौंछ के बाग के पास टेंपो से उतरे, तभी एक बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे। दोनों युवकों ने बड़े ही आदर से पैर छुए और उन्हें चाचा कहकर संबोधित किया। युवकों ने कहा कि वे भी दुगना गांव ही जा रहे हैं और उन्हें अपनी बाइक पर बैठा लिया। बाइक सवार युवक उन्हें लेकर गांव दरगपुर की ठार के पास पहुंचे। वहां दोनों युवकों ने आपस में बात करने का नाटक किया कि हलवाई की दुकान पर मिठाई का डिब्बा छूट गया है। उन्होंने सड़क किनारे बाइक से नीचे उतारा और कुछ ही देर में वापस लौटने की बात कहकर वहां से चले गए।
विज्ञापन

काफी देर तक जब दोनों युवक वापस नहीं लौटे तो अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने जैसे ही अपनी जेब में हाथ डाला, तो उनके होश उड़ गए, जेब में रखा सोने का हार गायब था। घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई। दिनदहाड़े बुजुर्ग के साथ हुई टप्पेबाजी की इस घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई। मामले में थाना प्रभारी खैरगढ़ प्रवीन मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed