{"_id":"5edbcc608ebc3e90a55e5a86","slug":"haz-yatra-firozabad-news-agr445027195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी के चलते हज यात्रा पर संकट के बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी के चलते हज यात्रा पर संकट के बादल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष हजयात्रा भी संकट में है। अभी तक सऊदी सरकार ने हज यात्रा के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है। ऐसे में हजयात्रा पर संकट के बादल हैं। केंद्रीय हज समिति के को-ऑर्डिनेटर आलम मुस्तफा याकूबी ने बताया कि केंद्रीय हज समिति द्वारा शुक्रवार को सर्कुलर जारी किया गया है।
इसमें कहा गया है कि कि देश से हज समिति द्वारा 1,25,000 हज यात्री और प्रदेश से जाने वाले 25000 यात्री अपनी हज यात्रा को अपनी इच्छा अनुसार रद्द करा सकते हैं। इसके लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट अथवा हज प्रशिक्षण केंद्र से यात्रा रद्द कराने का प्रारूप लिया जा सकता है। रद्द कराने के प्रारूप के साथ पासबुक की फोटो कॉपी और एक कैंसल चेक केंद्रीय हज समिति को भेजना होगा।
जमा धनराशि शत प्रतिशत केंद्रीय हज कमेटी खाते में लौटा दी जाएगी। केंद्रीय हज समिति के कोऑर्डिनेटर आलम मुस्तफा याकूबी ने बताया कि केंद्रीय हज समिति ने यह फैसला हज यात्रियों की सुविधा के लिए लिया है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए जिला प्रशिक्षण केंद्र (अबू हुरैरा ) हाईस्कूल मदीना कॉलोनी में संपर्क किया जा सकता है। । जिले से इस वर्ष 111 यात्री हज के लिए जाने वाले हैं।