फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   hathras kand,valmiki march to hathras,police traced

हाथरस कूच के लिए वाल्मीकि समाज के युवकों को पुलिस ने रोका

Mon, 05 Oct 2020 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
hathras kand,valmiki march to hathras,police traced
हाथरस के लिए रवाना होने के दौरान नारेबाजी करते वाल्मीक समाज के युवक। संवाद - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। हाथरस कांड के विरोध में वाल्मीकि नवयुवक संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में समाज के लोग हाथरस जाने के लिए सोमवार सुबह जलकल विभाग परिसर में एकत्रित हुए। यहां से हाथरस के लिए पैदल मार्च करते हुए सुभाष तिराहे पर पहुंचे तो पुलिस ने सभी को रोक लिया।
विज्ञापन

सुभाष तिराहे से आगे किसी को नहीं जाने दिया। इस पर युवकों की पुलिस से झड़प भी हुई। मौके पर मौजूद सीओ ने समझाबुझा कर युवकों को लौटा दिया। रविवार को ही वाल्मीकि नवयुवक संघ के अध्यक्ष विनय वाल्मीकि ने सोमवार सुबह हाथरस जाने के लिए पैदल मार्च का एलान किया था।
विज्ञापन

सुबह दस बजे से समाज के युवक नगर निगम के जलकल संस्थान परिसर में एकत्रित होने लगे। फोर्स यहां पहले से ही तैनात थी। सुबह करीब 11 बजे जलकल संस्थान परिसर से जुलूस के रुप में युवक हाथरस जाने के लिए निकले। युवक कुछ ही दूरी पर सुभाष तिराहे तक पहुंचे पाए थे कि पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी हरिमोहन भी यहां आ गए। पुलिस ने युवकों को आगे बढ़ने से रोका तो पुलिसकर्मियों से युवकों की झड़प हो गई। सीओ ने निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला दिया। युवकों को समझाबुझा कर वापस कर दिया। सुभाष तिराहे से सभी युवक वापस जलकल संस्थान में आ गए।
यहां सभा करते हुए यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रवीन उमरा, विकास बर्धन, राहुल वाल्मीकि, अनुराग, राज वाल्मीकि, अनिकेत वाल्मीकि, सुरजीत वाल्मीकि, विकल दास वाल्मीकि, रितिक वाल्मीकि, रमन वाल्मीकि, प्रवीण चौहान, रौनक वाल्मीकि, जोनी वाल्मीकि, सोनू वाल्मीकि, सतीश वाल्मीकि, गौरव चक, आदेश मस्ताना, जैकी वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

सुबह से सक्रिय रही पुलिस और खुफिया विभाग
सोमवार को वाल्मीकि समाज के युवकों के हाथरस तक पैदल मार्च की खबर पर सुबह से ही खुफिया विभाग के साथ थाना पुलिस पूरी तरह से अलर्ट दिखाई दी। सुबह से ही नगर निगम परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed